औरंगाबाद : औरंगाबाद का एकलौता सदर अस्पताल जिसे लोग मॉडल अस्पताल के नाम से भी जानते हैं. यह दृश्य वही मॉडल अस्पताल का है जहां आप देख सकते हैं कैसे लोग मरीज को अस्पताल ले जा रहे हैं. सदर अस्पताल परिसर में बारिश होने के कारण जल जमाव हो गया है. जल जमाव के कारण मरीजों व कर्मियों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है.
सदर अस्पताल पहुंचने के दौरान कई मरीज चोटिल भी हो चुके हैं. जब इस मामले पर सिविल सर्जन से बात की गई तो उन्होंने नए भवन का निर्माण का हवाला देते हुए बताया कि भवन निर्माण कार्य होने के कारण थोड़ा जल जमाव हो गया है. इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा. जबकि हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है.
रिपोर्ट : दीनानाथ
मरीजों से खून के बदले में पैसा लिए जाने के विरोध में उतरे सामाजिक संगठन


















