ब्लड बैंक में रक्त की घोर किल्लत, सीआरपीएफ जवानों ने किया रक्तदान

पश्चिमी सिंहभूम. जिले में विगत कई दिनों से ब्लड बैंक चाईबासा में पिछले कई दिनों से रक्त की घोर किल्लत है। जहां मरीजों को रक्त के लिए जमशेदपुर व राउरकेला जाना पड़ता है। जिसमें काफी समय लगता है। समस्याओं को लेकर आज यूथ क्लब सोनुआ द्वारा सुमिता होता फाउंडेशन के सहयोग से सोनुआ में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

इस दौरान सोनुआ सीआरपीएफ कैम्प के सहायक कमांडेंट विकास कुमार, होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता, डॉ. जयश्री किरण और डॉ. राजकुमार मरांडी ने स्व. डॉ. सुधीर कुमार और स्व. अनंत राम के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया।

ब्लड बैंक में रक्त की घोर किल्लत

मौके पर सहायक कमांडेंट विकास कुमार के साथ दर्जनों सीआरपीएफ जवानों ने रक्तदान किया। शिविर में काफी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया और जिसमें चाईबासा ब्लड बैंक द्वारा कुल 76 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। मौके पर बिट्टू कपूर, रूपेश प्रधान, खितिश राम, महावीर महतो, कुमार संभव प्रधान, सरोज महतो, लाल बाबू दास, रंजीत प्रधान, कुना साहू, पुरुषोत्तम प्रधान, जयंत प्रमाणिक, चंदन साहू, चंचल प्रधान, जगन्नाथ प्रधान समेत काफी संख्या में क्लब के युवा शामिल थे।

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...