Advertisment

बिहार की स्वर कोकिला Sharda Sinha के गांव में पसरा है सन्नाटा, लोग कर रहे सलामती की प्रार्थना

सुपौल: बिहार की स्वर कोकिला पद्म भूषण शारदा सिन्हा पिछले कई दिनों से बीमार हैं और एम्स में इलाजरत हैं। सोमवार की शाम उनके पुत्र ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि शारदा सिन्हा की तबियत अधिक बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों ने वेंडिलेटर पर रखा है। शारदा सिन्हा की तबियत खराब होने के बाद छठ पर्व के दौरान बिहार में माहौल छठ पर्व की ख़ुशी के बावजूद उदास जैसा प्रतीत हो रहा है। उनके चाहने वालों समेत करीब सभी छठव्रती उनकी सलामती के लिए छठी मैया से प्रार्थना कर रहे हैं।

इस बीच उनके पैतृक गांव सुपौल के राघोपुर प्रखंड हुलास गांव में सन्नाटा चाय हुआ है। गांव के लोग स्वर कोकिला के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उनके पैतृक गांव में स्थित उनके घर पर उनके एक भाई अपने एक सहयोगी के साथ रहते हैं। घर के अन्य सदस्य बाहर रहते हैं। खास कर शारदा सिन्हा की तबियत बिगड़ने की खबर जानने के बाद गांव के कई लोग दिल्ली के रवाना हो गए। गांव के लोगों ने बताया कि स्वर कोकिला का शादी के बावजूद अपने पैतृक गांव से काफी लगाव रहा है। उनकी प्राथमिक शिक्षा भी यहीं से हुई और वह अक्सर यहां आते रहती थी। लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    मां Sharda Sinha के लिए प्रार्थना करें, बेटे ने की मां के लिए प्रार्थना की अपील

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

Sharda Sinha Sharda Sinha Sharda Sinha

Sharda Sinha

Highlights

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...