बिहार कोकिला Sharda Sinha की ये थी अंतिम इक्षा, गुरुवार को पटना में होगा…

पटना: एक तरफ बिहार में छठ पर्व को लेकर चारों तरफ चहल पहल है तो दूसरी तरफ बिहार कोकिला शारदा सिन्हा के निधन ने सभी को मर्माहत कर दिया हैl शारदा सिन्हा लंबी बीमारी और लंबे समय से एम्स में इलाजरत रहने के दौरान मंगलवार को अंतिम साँस लीl शारदा सिन्हा के निधन की खबर उनके चाहने वालों के लिए एक बहुत बड़ा दुखों का पहाड़ की तरफ आयाl उनका अंतिम संस्कार पटना में किया जायेगाl उनकी निधन के बाद उनके पुत्र अंशुमान सिन्हा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मातृ शोक दुनिया का सबसे बड़ा शोक होता हैl

उन्होंने कहा कि उनकी मां की यात्रा छठ पर्व से शुरू हुई थी और छठ पर्व के अवसर पर छठ से खत्म भी हुई हैl ऐसे में मेरी मां ने अंतिम इक्षा जाहिर की थी कि उनका अंतिम संस्कार वहीं किया जाये जहां उनके पिता का अंतिम संस्कार किया जायेगाl अंशुमान ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उनके पिता का निधन हुआ था और उनका अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर हुआ था तो कोशिश रहेगी कि वहीं पर मां का भी अंतिम संस्कार किया जायेl बताया जा रहा है कि दिल्ली में अंतिम दर्शन के बाद बुधवार को उनका पार्थिव शरीर पटना लाया जायेगाl

पटना में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा और उनके चाहने वालों की संख्या को देखते हुए अंतिम संस्कार बुधवार की जगह गुरुवार को किया जायेगाl अंशुमान ने बताया कि उनकी कोशिश होगी कि शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर होl बता दें कि पद्मभूषण शारदा सिन्हा का निधन मंगलवार की देर रात दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान हो गयाl पटना में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगाl

यह भी पढ़ें-   Breaking: मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Sharda Sinha Sharda Sinha Sharda Sinha Sharda Sinha

Sharda Sinha

Rohtas Free IVF Camp: रोहतास में नि:शुल्क IVF एवं मेडिकल चेकअप...

Rohtas Free IVF Camp: डेहरी के नील कोठी स्थित चंद्रराज वाटिका में बिलीव एंड ब्लेस्ड फर्टिलिटी एंड IVF सेंटर, पटना की ओर से नि:शुल्क...

Sudivya Sonu Last Rites: हजारों की भीड़ के बीच पंचतत्व में...

Sudivya Sonu Last Rites: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी...

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...