चुनाव के बाद लालू परिवार में मची भगदड़! बड़े लाल के बाद ‘लाडली’ ने भी किया किनारा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के साथ-साथ परिवार में भगदड़ मच गई है। राजद इस बार के चुनाव में साल 2010 का स्थित फिर से दोहराया है। राजद 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में 22 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि 2025 के चुनाव में पार्टी मात्र 25 सीटों पर जीत दर्ज की है। किसी तरह विपक्ष के नेता व महागठबंधन की तरफ से सीएम फेस के उम्मीदवार तेजस्वी यादव अपनी राघोपुर की सीट बचाने में कामयाब रहे हैं।

4 1 page 0001 4 22Scope News

चुनाव में अप्रत्याशित हार के बाद RJD पार्टी में मच गई है खलबली

आपको बता दें कि चुनाव में अप्रत्याशित हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल पार्टी में खलबली मच गई है। चुनाव से कुछ महीनों पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल व जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को पार्टी व परिवार से अलग कर दिया था। उसके बाद वह खूद अलग पार्टी बनाकर महुआ सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन वह हार गए है। वहीं लालू यादव की बेटी व 2024 के लोकसभा चुनाव में छपरा से पार्टी के उम्मीदवार रहीं रोहिणी आचार्य ने पार्टी और परिवार को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर काफी तीखी प्रतिक्रिया की है।

Content Hindi Vedanta Quarter Page page 0001 2 22Scope News

रोहिणी ने परिवार से नाता तोड़ने का किया ऐलान

बिहार में राजद की करारी हार के बीच लालू यादव परिवार में ही फूट पड़ गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया है। एक पोस्ट में उन्होंने राज्यसभा सांसद संजय यादव का जिक्र करते हुए कहा कि मैं सारा दोष खुद पर ले रहीं हूं। आचार्य ने लिखा कि मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।

77 22Scope News

‘पहले राजनीति व परिवार, फिर बाद में संजय और रमीज का नाम’

रोहिणी आचार्य की इस पोस्ट में दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने पहले सिर्फ राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने की बात लिखी थी। हालांकि बाद में उसे एडिट कर के संजय यादव और रमीज का नाम लिखा गया है। नीचे संलग्न तस्वीर में पोस्ट्स के दोनों वर्जन देखे जा सकते हैं।

यह भी पढ़े : चुनाव में करारी हार के बाद राज्यसभा में जीरो हो जाएगी RJD, ओवैसी का सपोर्ट भी नहीं आएगा काम…

सौरव सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...