Commercial Advertisment

सरायकेला में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के कार्यक्रम के दौरान बिजली हुई गुल

सरायकेला. खबर सरायकेला से है। आज यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के कार्यक्रम में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आयी। दरअसल, सीएम चंपई सोरेन के कार्यक्रम में अचानक बिजली गुल हो गयी। इस दौरान वहां मौजूद लोग हाथों में टॉर्च जलाते हुए दिखे।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के कार्यक्रम में बिजली कटी

मिली जानकारी के अनुसार, आज सीएम चंपई सोरेन सरायकेला आए हुए थे। इस दौरान उनके कार्यक्रम में अचानक बिजली कट गयी। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि बिजली जाने के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने हाथों में टॉर्च जलाकर कार्यक्रम में अंधकार को हो हटाया। फिलहाल इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

वहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बिजली कटने से वहां के स्थानीय प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा और कार्यक्रम को लेकर खास इंतजाम होता है, लेकिन उनके कार्यक्रम में लाइट कटना वहां के प्रशासन की बड़ी लापरवही को इंगित करता है।

हूल दिवस पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने वीर शहीद को किया माल्यार्पण

वहीं आज हूल दिवस पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कान्हू पार्क में वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव व फूलो-झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसका उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आज “हूल दिवस” के अवसर पर, भोगनाडीह स्थित सिदो कान्हू पार्क में वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव व फूलो-झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का सौभाग्य मिला।’

आगे उन्होंने लिखा, ‘इस देश के आजादी की पहली लड़ाई हमारे पूर्वजों ने शुरू की थी। इसी विद्रोह ने भारतीयों को यह भरोसा दिलाया कि अंग्रेजों को हराना मुमकिन है, जिस के बाद 1857 का सिपाही विद्रोह हुआ। ठीक उसी तर्ज पर, उसी माटी से उठी “हूल” की आंधी अब देश से तानाशाही शक्तियों को उखाड़ फेंकेगी।’

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...