पलामू के Kechki Sangam पर होगा भव्य महोत्सव, 70 लाख देगी राज्य सरकार! जानिए क्या होगा खास

Palamu: झारखंड के पलामू में अब एक और महोत्सव को राजकीय मेला का दर्जा मिलने वाला है। बता दें पलामू के Kechki Sangam में 27 फरवरी से 1 मार्च तक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए झारखंड सरकार से 70 लाख रुपए की मांग की गई है। झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा केचकी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

वित्त मंत्री ने राज्य सरकार से की है मांग

Kechki Sangam महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की है। इसे लेकर वित्त मंत्री ने विभागीय मंत्री को पत्र लिखा है। वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस महोत्सव के लिए ₹70 लाख रुपए देगी।

क्या है केचकी संगम में खास

बता दें Kechki Sangam लातेहार जिला के अंतर्गत बेतला नेशनल पार्क से सटा हुआ है। पलामू के पसंदीदा पिकनिक स्पॉट के रुप में लोग केचकी संगम को काफी पसंद करते हैं। यहां की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां पर औरंगा नदी और कोयल नदी का मिलन होता है। बेतला से थोड़ी दूरी पर ही बेतला नेशनल पार्क स्थित है, इसलिए इसकी लोकप्रियता और अधिक बढ़ जाती है।

महोत्सव के दौरान कई सांसक्तिक कार्यक्रम होंगे

बता दें Kechki Sangam महोत्सव के दौरान झारखंड से जुड़े कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पलामू टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक प्रजेशकांत जेना ने महोत्सव की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन दिन का यह महोत्सव 27 और 28 फरवरी और 1 मार्च को होगा।

बता दें इससे पहले झारखंड सरकार ने सिमडेगा के रामरेखा धाम में भी बड़े धूमधाम से रामरेखा महोत्सव का आयोजन किया था।

 

 

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img