उत्तराखंड बस हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच होगी, सीएम धामी ने एआरटीओ प्रवर्तन को किया निलंबित

डिजीटल डेस्क : उत्तराखंड बस हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच होगी, सीएम धामी ने एआरटीओ प्रवर्तन को किया निलंबित। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए बड़े सड़क हादसे में 38 लोगों की मौत की घटना के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। पूरे मामले पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सख्त एक्शन लिया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम धामी ने मृतकों – घायलों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन,आयुक्त कुमाऊं मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए। सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1  लाख रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है।

Big Accident : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में खाई में गिरी बस, 38 की मौत
अल्मोड़ा बस हादसे की फोटो

उत्तराखंड हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से जारी की अनुग्रह राशि

अल्मोड़ा में हुए हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उन्होंने लिखा कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों की शीघ्र कुशलता की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है।

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Saffrn

Trending News

बिहार में पहली बार रोबोटिक सर्जरी से पैनक्रियाज कैंसर का सफल...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध जन स्वास्थ्य सेवा अस्पताल इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में रोबोटिक सर्जरी के जरिए मरीज का पैनक्रियाज कैंसर का...

तेजस्वी ने बिहार को बताया पिछड़ा राज्य, BJP ने किया पलटवार,...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया है।...

नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर युवक की कर दी हत्या, जांच...

पटना : पटना सिटी के खुसरुपुर थाने इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर...

Gumla में उपायुक्त के निर्देश पर अवैध बालू भण्डारण पर कार्रवाई,...

Gumla: झारखंड में जहां एक ओर आम जनता बालू के लिए परेशान है। वहीं कई लोग इसका अवैध भंडारण कर अपने मुनाफा का सिर्फ...

Chatra में स्कूली बच्चों के पोशाक में भी घोटाला! वेंडर को...

Chatra: झारखंड में आए दिन भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार के सभी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है, अब ताजा मामला चतरा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img