Commercial Advertisment

जमीन रजिस्ट्री में नहीं चलेगा फर्जीवाड़ा,GIS तकनीक से हर इंच का होगा सत्यापन

जमीन रजिस्ट्री में नहीं चलेगा फर्जीवाड़ा,GIS तकनीक से हर इंच का होगा सत्यापन

पटना :    बिहार सरकार ने जमीन निबंधन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिये निबंधन से पूर्व जमीन का भौतिक सत्यापन कराने का कदम उठाय़ा है। इससे न सिर्फ सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी बल्कि बहुत सारे झंझट से भी मुक्ति मिलेगी। विभाग ने जमीन का भौतिक सत्यापन अनिवार्य करते हुये GIS तकनीक से कराने का फैसला लिया है। विभाग के इस कदम से जमीन की सही स्थिति,क्षेत्रफल और उस पर बनी संरचना का पता चलेगा और राजस्व वसुली में भी वृद्धि होगी।

जमीन की वास्तविक स्थिति का चलेगा पता, राजस्व वसूली में होगा इजाफा

निबंधन के दौरान क्रेता-विक्रेता द्वारा टैक्स बचाने के लिये जमीन की वास्तविक स्थिति छिपाने का प्रयास किया जाता जैसे जमीन की मुख्य सड़क से स्थिति, जमीन का प्रकार, जमीन पर बनी संरचना आदि को छिपाने का प्रयास किया जाता है। GIS तकनीक के प्रयोग से इसका डिजीटल साक्ष्य भी विभाग के रिकार्ड में रहेगा।

GIS सत्यापन के बाद ही निबंधन होगा मान्य, धांधली से मिलेगी मुक्ति 

नये नियम के अनुसार निगम क्षेत्र में जमीन का निरीक्षण खुद निबंध पदाधिकारी करेंगे जबकि अन्य इलाकों में विभाग के द्वारा अधिकृत या प्रधान लिपिक करेंगे। इस स्तर पर भी किसी तरह की धांधली से बचने के लिये कुछ मामलों का क्रास वेरिफिकेशन खुद निबंधन पदाधिकारी से कराने की व्यवस्था है।

भौतिक सत्यापन के लिये निबंधन के आवेदन के तीन दिनों के भीतर करना अनिवार्य कर दी गई है। वहीं फ्लैट निबंधन में रेरा या बिलडर्स एसोसिएसन से सामंजस्य की बात कही गई है। विभाग के स्पष्ट कहा गया है कि GIS सत्यापन के बाद ही निबंधन मान्य होगा।

राजस्व वसूली में पिछड़ने का बना कारण 

गौरतलब हो कि इस वर्ष राजस्व लक्ष्य 9130 करोड़ के मुकाबले 5662.51 करोड़ रूपये की ही वसूली हो चुकी है। विभाग इसके लिये गलत और अपूर्ण विवरण को कारण मान रही है।

ये भी पढ़े : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया शत्-शत् नमन व दी श्रद्धांजलि

Mokama News: वर्दी में ही गंगा में कूदे होमगार्ड विकास कुमार,...

मोकामा के तपस्वी गंगा घाट पर डूब रही जम्मू की महिला को होमगार्ड जवान विकास कुमार ने वर्दी में ही गंगा में छलांग लगाकर...

Dhanteras 2026: रांची में धनतेरस की खरीदारी के लिए तीन शुभ...

 Dhanteras 2026 पर रांची में खरीदारी के लिए तीन शुभ मुहूर्त मिलेंगे। सोना, चांदी, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में 30% तक कारोबार बढ़ने की...

Hemant Soren News: पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए। रविवार को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ-देश बचाओ'...