Advertisment

तीन से पांच मार्च तक होगी राज्य भर में बारिश

रांची. झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में तीन मार्च से गर्जन के साथ हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में पांच मार्चा तक बारिश हो सकती है. छह मार्च से मौसम साफ रहेगा.

एक मार्च को आसमान साफ रहेगा व तापमान में वृद्धि होगी. तापमान में अगले दो-तीन दिनों में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, रांची का अधिकतम तापमान गुरुवार को 27 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

बुधवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 0.8डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी. इसमें और वृद्धि का अनुमान है.

हालांकि न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर है,गुरूवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तथा न्यूनताम ताममान में 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी प्रकार मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मोतिहारी पुलिस का बड़ा खुलासा, 28 चोरी की बाइक बरामद, 12...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिकरहना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी...

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

गयाजी : गयाजी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के कुजेशर पंचायत स्थित कसाई टोला में 35 वर्षीय दिव्यांग युवक राजदेव भारती की संदिग्ध परिस्थितियों...

L Khyangte CID Inquiry: JPSC घोटाले में बड़ा अपडेट! दूसरे दिन...

L Khyangte CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने पूर्व चेयरमैन एल....