Advertisment

चाईबासा में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली ढेर, ये सामान बरामद

चाईबासा. जिले में पुलिस ने आज मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली को ढेर कर दिया। साथ ही पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान एक 9MM पिस्टल, दो 2. 9MM पिस्टल मैगजीन, 20 9MM पिस्टल गोली, एक पिस्टल पाउच, 134 7.62SLR गोली, दो 7.625LR मैगजीन, एक SLR मैगजीन पाउच, तीन वॉकी-टॉकी सेट, दो रेडियो, एक नक्सली वर्दी, दो कैप और दैनिक उपयोग की सामग्री को जब्त किया है।

चाईबासा में एक नक्सली ढेर

मिली जानकारी के अनुसर, पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओ०) के अमित मुण्डा, चमन उर्फ लम्बू एवं प्रभात उर्फ मुखिया अपने दस्ता सदस्यों के साथ चाईबासा जिला, खूंटी जिला एवं सरायकेला जिला के सीमावर्ती ‘क्षेत्र (Tri-Junction Area) में भ्रमणशील है एवं उनके द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है।

चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त सूचना के सत्यापन हेतु चाईबासा पुलिस, खूंटी पुलिस एवं कोबरा 209 की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल का गठन कर बिते बुधवार की रात्रि से अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के क्रम में आज दोपहर लगभग 12:30 बजे कराईकेला थानान्तर्गत बलियाडीह एवं नवादा गांव के जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में नक्सली संगठन भाकपा (माओ०) के उग्रवादियों की ओर से सुरक्षाबलों को देखकर गोलाबारी प्रारंभ कर दी गई।

इस पर सुरक्षा बलों के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। यह मुठभेड़ लगभग 15-20 मिनट तक चली। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख उग्रवादी दस्ता के सदस्य पहाड़ एवं घने जंगल का लाभ लेते हुए भाग खड़े हुए। गोलाबारी समाप्ति के पश्चात सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान एक माओवादी का शव बरामद किया गया। सुत्रों के द्वारा सत्यापन के क्रम में मृतक की पहचान भाकपा (माओ०) के बुधराम मुण्डा के रूप में हुई है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी किये गये SOP / दिशा-निर्देशो के आलोक में विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...