चाईबासा में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर; गोलकेरा में सर्च ऑपरेशन जारी

  • झारखंड के चाईबासा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
  • पश्चिमी सिंहभूम के गोलकेरा थाना क्षेत्र के पोस्ता जंगल में हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी 

चाईबासा: चाईबासा  जिले के गोलकेरा थाना क्षेत्र के पोस्ता जंगल में बुधवार को नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया। पुलिस ने मौके से नक्सली का शव बरामद कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च अभियान शुरू किया था। इसी दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि बाकी नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की संभावित छिपने की जगहों पर निगरानी बढ़ा दी है।
पश्चिमी सिंहभूम पुलिस का कहना है कि नक्सल विरोधी अभियान को तेज कर दिया गया है और क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए विशेष दल लगातार गश्त कर रहे हैं।


जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित...

जमशेदपुर: शहर में ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने और अतिक्रमण रोकने के मकसद से सिटी SP ललित मीना सोमवार को खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने...

नशे के खिलाफ झारखंड का बड़ा कदम, जानिए क्या है हेमंत...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नशीले और प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन का इंसानी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि...

रेलवे से लेकर एम्स तक, झारखंड को क्या मिला मोदी सरकार...

रांची:भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल को विकास, जन-कल्याण और सुशासन का...