Muslim को डरा कर लेते हैं उनका वोट, तेजस्वी के बयानों पर बीजेपी विधायक जीवेश कुमार ने पूछा…

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की यात्रा के दौरान अररिया के सांसद प्रदीप सिंह के हिंदू बनना होगा वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लाइव आ कर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अररिया के सांसद प्रदीप सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जम कर हमला बोला। तेजस्वी ने सीधे शब्दों में कहा था कि अगर Muslim पर किसी प्रकार का खतरा होगा तो राजद और तेजस्वी यादव चुप नहीं बैठेंगे, ईंट से ईंट बजा देंगे।

उन्होंने यह भी कहा था कि बिहार में अगर किसी तरह का दंगा होता है तो इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेदार होंगे। तेजस्वी यादव के बयान को लेकर हमारे संवाददाता विवेक रंजन ने भाजपा के विधायक जीवेश कुमार से बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को मुसलमानों की चिंता है फिर हिंदू कहां जायेंगे। हिन्दू की जवाबदेही कौन लेगा?

हिन्दू बाढ़ में बह कर आया है क्या?

हमारे संवाददाता विवेक रंजन से बात करते हुए बीजेपी विधायक जीवेश कुमार ने सीधे पूछा कि हिंदू की जवाबदेही कौन लेगा? वे खुल कर सिर्फ मुसलमान के बारे में बोल रहे हैं तो हिंदू के बारे में कौन बोलेगा। उन्हें बोलना चाहिए था कि राज्य में और देश में किसी को कुछ नहीं होना चाहिए सभी लोग ठीक से रहना चाहिए फिर वे सिर्फ मुसलमानों की जिम्मेदारी क्यों ले रहे हैं। हिंदू क्या बाढ़ में बह कर आया है? वे सिर्फ मुसलमान की चिंता कर रहे हैं हिन्दू की चिंता क्यों नहीं कर रहे हैं। जब बांग्लादेश में हिन्दू के साथ दुराचार हो रहा था तो क्यों नहीं कुछ बोले।

मुस्लिम को डरा कर उनका शोषण करते हैं ये लोग

ये लोग घिनौने कृत्य करने वाले लोग हैं, अनपढ़ लोग हैं। इन्हे सिर्फ जाति की राजनीती करना आता है। ये जाति धर्म की राजनीति के अलावा कोई जनाधार नहीं है। इस जनाधार से बाहर निकलेंगे तो फिर ये चार वोट नहीं ला पाएंगे। चुनाव जब आता है तो ये लोग जाति की बात करते हैं, आरक्षण की बात करेंग दो चार जुमले पढ़ेंगे, संविधान खत्म हो जायेगा, मुस्लिम खत्म हो जायेगा। तेजस्वी यादव मुस्लिम भाइयों को डरा कर शोषण कर रहे हैं।

एनडीए सरकार में हो रहा मुस्लिम का विकास

बीजेपी विधायक जीवेश कुमार ने कहा कि मुस्लिम का विकास एनडीए सरकार में हो रहा है। मुस्लिम के गांव में सड़क एनडीए की सरकार में बना है, स्कूल हमारे सरकार में बना है। सबका साथ सबका विकास की बात एनडीए सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि मैं जहां से विधायक हूं जा कर देख लीजिये आजादी के 70 वर्षों बाद मुस्लिम गांव में सड़क मैंने बनवाया है, मुस्लिम के गांव तक बिजली मैं ले गया हूं। तेजस्वी यादव के माता पिता क्या कर रहे थे। वे उन्हें सड़क नहीं दे पाए और उनके वोट की बात करते हैं।

मुसलमानों को डरा कर लेते हैं उनका वोट

बीजेपी विधायक जीवेश कुमार ने कहा कि मैं मुस्लिम भाइयों से कहना चाहूंगा कि आखिर कब समझदार होइएगा आप लोग? आपका शोषण दोहन डरा डरा कर आपका वोट लेने का सिलसिला कब तक चलता रहेगा। वहीं उन्होंने अररिया के सांसद के बयान पर उन्होंने कहा अररिया के सांसद ने स्पष्ट कर दिया है कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। तेजस्वी यादव को पूरी बात ध्यान में रखनी चाहिए। यह देश सबका है केवल मुसलमानों की बात करेंगे तो कोई तो होगा जो हिंदू की बात करेगा।

अब लालू जी को आराम करना चाहिए

बीजेपी विधायक जीवेश कुमार ने लालू यादव के बयान पर कहा कि लालू यादव को अब तो आराम करना चाहिए। हमारे यहां विवाहित बेटी के गांव का घर का पानी भी नहीं पीते हैं, इन्होने किडनी ले लिया बेटी से। अब तो इन्हे आराम करना चाहिए, नाती पोता पोती को खिलाना चाहिए। अभी भी उन्हें बेटा की चिंता सता रही है कि कैसे स्थापित होगा, कैसे नेतागिरी करेगा। जिसमें गुण होगा वही आगे बढेगा, धकेल कर आगे नहीं बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि लालू जी ये सुख भाग्यवान आदमी को मिलता है अब नाती पोता के साथ अपने बचे समय को दें, आपने बहुत राजनीति कर ली अब आराम करिये।

यह भी पढ़ें-   Bihar में कौन सद्भावना बिगाड़ रहा है?, ऐसा इंजेक्शन देंगे कि फिर…., जदयू ने तेजस्वी यादव….

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Muslim Muslim Muslim Muslim Muslim Muslim Muslim Muslim Muslim

Muslim

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...