Bihar में कौन सद्भावना बिगाड़ रहा है?, ऐसा इंजेक्शन देंगे कि फिर…., जदयू ने तेजस्वी यादव….

Bihar

पटना: बीते दिनों केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने हिन्दू स्वाभिमान यात्रा निकाला। गिरिराज सिंह के यात्रा पर विपक्ष पहले से हमलावर था इसी बीच अररिया के सांसद प्रदीप सिंह ने एक बयान दिया था कि अररिया में रहना है तो हिन्दू बनना होगा। गिरिराज सिंह की यात्रा और अररिया के सांसद बयान पर मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लाइव आ कर कहा था कि भाजपा और आरएसएस राज्य में दंगा भड़काना चाह रही है।

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा था कि अगर राज्य में कोई सद्भावना बिगाड़ने की कोशिश करेगा और मुसलमानों को आँख दिखायेगा तो राजद और तेजस्वी यादव चुप नहीं बैठेगा, ईंट से ईंट बजा देगा। तेजस्वी यादव के बयान पर जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने चुटकी ली और कहा कि तेजस्वी दिन में लाइव नहीं आते हैं वे सिर्फ रात लाइव आते हैं। आप तो वेतन घोटाला के आरोपी हैं, आप न डटने वाले हैं न टिकने वाले हैं। जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार से बात की हमारे संवाददाता महीप राज ने…

कानून का ऐसा इंजेक्शन देंगे कि सुप्रीम कोर्ट तक रहेगा हनक

जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने पूछा कि बिहार में सद्भाव कौन बिगाड़ देगा? ये आपके पिता का शासन है कि दंगाई को सोनपुर के जानवर के मेला में चांदी का मुकुट पहनाया जाता था। दंगाई को प्रशस्ति पत्र दिया जाता था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बापू टावर बनाया आपके पिता जी ने संपत्ति टावर बनाया। नीतीश जी सद्भाव के लिए जाने जाते हैं।

दल और जाति के आधार पर नहीं बल्कि यहां है कि अपराध करोगे तो ऐसा इंजेक्शन देंगे कि सुप्रीम कोर्ट तक हनक कायम रहता है। आपके पिता भाजपा, आरएसएस को बदनाम करते हैं। हमारे बारे में कहते हैं कि सांप्रदायिक ताकत से मिले हुए हैं, वेतन घोटाला के आरोप हैं और कहते हैं कि सद्भाव बिगाड़ देगा, नरसंहार कर देगा। कानून का ऐसा इंजेक्शन देते हैं न कि जिसको इंजेक्शन लगता है वह आह बोलता है और जनता वाह बोलती है।

पीछे चार व्यक्ति नीली वर्दी में खड़ा रहे अच्छा लगता है और फिर…

वहीं नीरज कुमार ने नीतीश कुमार के आरएसएस और भाजपा के गोद में बैठने के सवाल पर कहा कि उनके पिता जी आरएसएस के कन्धा पर बैठे थे। संपत्ति के वारिस आप बनियेगा और वक्तव्य के वारिस नहीं बनियेगा। वहीं बिहार में चार नेताओं की सुरक्षा बढ़ाए जाने के सवाल पर नीरज कुमार ने कहा कि सुरक्षा ऐसे बढ़ाई जाती है। आपके जैसा सब वेतन घोटाला का आरोपी तो है नहीं।

आप अपने यात्रा के क्रम में बोले थे कि हमारा जासूसी किया जा रहा है। स्पेशल ब्रांच का काम क्या है?, आपको बड़ा सुन्दर लगता है कि पीछे में चार सुरक्षाकर्मी नीला वर्दी में खड़ा रहे, तो उसका तो काम ही वही है। सुरक्षा तो आंतरिक रिपोर्ट के आधार पर दिया जाता है। आप सुरक्षा भी लेते हैं और आप उसी के नियत पर सवाल खड़ा करते हैं।

आप न डटने वाले हैं न टिकने वाले हैं

नीरज कुमार ने कहा कि आप जननायक कर्पूरी ठाकुर के कुर्सी पर बैठे हैं तो जननायक बनिए न आपको सुरक्षा की क्या जरूरत है। जननायक तो बिना सुरक्षा के ही चल पड़ते थे उन्हें सुरक्षा की जरूरत नहीं होती थी। आप कम से कम कुर्सी का सम्मान करिये, वैसे वेतन घोटाला के आरोपी हैं आपसे उम्मीद करना बेकार हैं। वहीं सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने पर अंतिम सांस तक डटे रहेंगे के सवाल पर नीरज कुमार ने कहा कि आप क्या डटिएगा, जब आप अपनी यात्रा पूरी नहीं कर पाते है।

आप न टिकने वाले हैं और न डटने वाले हैं। आप तो ग्यारह हजार रुपया वेतन लेते हैं और विदेश में जा कर घूमते हैं, चार्टर्ड प्लेन से घूमते हैं। आप तो वेतन घोटाला करके बैठे हुए हैं।

यह भी पढ़ें-   तेजस्वी ने CM Nitish पर लगाया बड़ा आरोप, प्रदीप सिंह के बयान पर कहा ‘ईंट…’

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar

Bihar

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...