कोढ़ा गैंग से ट्रेनिंग लेकर बैंक से पैसा निकालने वाले को बना रहे थे निशाना

रांची : बिहार के कटिहार स्थित कोढ़ा गैंग से मिलकर पश्चिम बंगाल स्थित जलपाईगुड़ी में अपराधियों ने खुद का गिरोह तैयार किया है।

गिरोह में शामिल अपराधी पड़ोसी राज्य के विभिन्न शहरों में बैंक से पैसा लेकर निकलने वालों की रेकी करते है। फिर मौका मिलते ही पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो जाता है।

इसके लिए कोढ़ा गैंग से ट्रेनिंग भी ली है। दो दिन पहले गिरफ्तार अपराधी आनंद ग्वाला और बिजेंद्र ग्वाला ने सुखदेवनगर पुलिस के समक्ष पूछताछ में उक्त बातों का खुलासा किया है।

दोनों अपराधी ने यह भी बताया कि सड़क पर आने- जाने के दौरान जब झपटमारी में सफल नहीं होते हैं, तो कार का शीशा तोड़कर पैसों से भरा बैग निकाल लेता है।

मालूम हो कि 29 मई को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर के समीप से बाइक सवार से 1.50 लाख की छिनतई कर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने जलपाईगुड़ी के गिरोह में शामिल 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Patna Women’s College MoU: पटना वीमेंस कॉलेज और जैव विविधता पर्षद...

Patna Women's College MoU: जैव विविधता संरक्षण, शोध और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पटना वीमेंस कॉलेज और बिहार राज्य जैव विविधता...

Chhath Song Shooting: देव सूर्य मंदिर में छठ गीत की शूटिंग,...

Chhath Song Shooting, औरंगाबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से...

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...