Commercial Advertisment

Dhanbad : कोढ़ा गैंग का एक शातिर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, लूट और छिनतई…

Dhanbad : धनबाद पुलिस को कोढ़ा गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोढ़ा गैंग के एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अपराधियों के पास से लूटे गए कैश सहित कई सामान भी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में चर्चित यूट्यूबर Jyoti Malhotra गिरफ्तार… 

Dhanbad : अपराधियों के पास से कैश सहित कई सामान बरामद
Dhanbad : अपराधियों के पास से कैश सहित कई सामान बरामद

अपराधी के पास से छीने गए पैसे बरामद

सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि धनबाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापामारी दल का एक टीम गठित किया गया था। इस छापेमारी दल में जोरापोखर थाना प्रभारी ओर सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

ये भी पढ़ें- Breaking : झारखंड की नई शराब नीति ‘घोटाले की स्क्रिप्ट’, बाबूलाल ने दे डाली ये चेतावनी… 

डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि छापामारी दल के द्वारा बिहार राज्य के कटिहार जिला के स्थानीय थाना के सहयोग से छापामारी कर कांड में संलिप्त एक अपराधी राहुल कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से चार-पांच कांडों में जो पैसे छीने गए थे वह बरामद कर किया गया।

Dhanbad : मामले की जानकारी देते डीएसपी
Dhanbad : मामले की जानकारी देते डीएसपी

ये भी पढ़ें- अगर करोड़पति बनना है तो सब काम छोड़कर Jharkhand आए, हेमंत सरकार ने कर दिया ऐलान, 8 करोड़… 

पैसे सहित कई सामान बरामद

गिरफ्तार अपराधियों के पास से सुदामडीह थाना कांड में छिनतई किये गये पैसों में से 2500 रुपये, सिंदरी में घटना के दौरान पहना हुआ हरे रंग का टीशर्ट तथा उक्त घटना को कारित करने में प्रयोग किया गया आग्नेयास्त्र एवं कारतूस को इनके निशानदेही पर बरामद कर जप्त किया गया है।

ये भी पढ़ें-  Dhanbad : राजापुर आउटसोर्सिंग में घातक हथियार के बल पर बोला धावा, कर्मियों को बनाया बंधक 

Dhanbad : बैंकों के पास रेकी कर बुजुर्गों व महिलाओं को बनाते थे निशाना

इसके साथ झरिया थाना क्षेत्र में जो तीन लाख की जो लूट हुआ था वह भी बरामद कर लिया गया। एक अन्य अभियुक्त छापामारी के क्रम में भागने में सफल रहा। डीएसपी ने बताया कि बैंकों के पास रेकी कर बुजुर्गों व महिलाओं को निशाना बनाकर लाखों रुपये की छिनतई की वारदातों को अंजाम दे चुके है।

च766 22Scope News

ये भी पढ़ें- Breaking : रांची के चुटिया में धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी के आरोपी के घर छापेमारी… 

विगत कुछ माह से धनबाद जिला के सिंदरी अनुमंडल के झरिया, जोड़ापोखर, सुदामडीह एवं सिंदरी थाना क्षेत्रों के विभिन्न बैंको से पैसे की निकासी कर वापस लौटने के क्रम में रैकी कर कई व्यक्तियों से पैसों की झपटमारी की बात भी स्वीकारी है। पुलिस अन्य आरोपियों पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही।

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...