मुंगेर : संस्कारी चोर – बिहार के मुंगेर में मंदिर में चोरी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। चोर पहले प्रणाम करते हुए मंदिर में प्रवेश करता है फिर देवी मां के प्रतिमा के सामने जाता है और फिर उनके गहने को उतार लेता है। दरअसल, मुंगेर में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर स्थित काली मंदिर में चोर के द्वारा मां काली के प्रतिमा से कीमती आभूषणों की चोरी कर ली गई। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर को तलाशने में जुटी है।
संस्कारी चोर :
जानकारी के मुताबिक, जब लल्लू पोखर काली मंदिर में जब स्थानीय महिलाएं पूजा करने पहुंची तो पाया कि मां काली की प्रतिमा पर लगे जेवरात गायब है। जिसके बाद इस बात की सूचना मंदिर प्रशासन को दी गई। जब मंदिर प्रशासन के द्वारा इस मंदिर में लगे सीसीटीवी को खंगाला गया तो सारा मामला साफ हो गया कि चोर के द्वारा गहनों की चोरी कर ली गई है। मुंगेर में शातिर चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा, पहले प्रणाम किया फिर माता के गहनों को चुराया, सीसीटीवी में कैद हुई।
यह भी देखें :
संस्कारी चोर : सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है एक चोर के द्वारा सबसे पहले मंदिर में प्रवेश किया जाता है। उसके बाद वहां मां की प्रतिमा को प्रणाम करता है, उसके बाद वह गहनों की चोरी कर वहां से चंपत हो जाता है। अब पुलिस उस चोर को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजने में जुट गई है। वहीं मंदिर प्रशासन ने लोगों और खास कर स्थानीय सुनारों से निवेदन किया है कि अगर कोई चोर गहना बेचने आए तो वे इसकी जानकारी मंदिर प्रशासन और पुलिस को जरूर दें।
यह भी पढ़े : UP से हथियार खरीदने के लिए मुंगेर पहुंचे वकील पुलिस के हत्थे चढ़ा
कुमार मिथुन की रिपोर्ट
Highlights


