Advertisement
Advertisement

UP से हथियार खरीदने के लिए मुंगेर पहुंचे वकील पुलिस के हत्थे चढ़ा

मुंगेर : उत्तर प्रदेश से हथियार खरीदने के लिए मुंगेर पहुंचे एक वकील को शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पूरबसराय थाना की पुलिस ने रिफ्यूजी कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने जब वकील के हाथ में रखे एक बैग की जांच की गई तो उसके अंदर एक पिस्टल और 22 हजार रुपए मिले। जिसके बाद पुलिस ने वकील के शरीर पर पहने कपड़े की जांच की तो उसके पैकेट से पुलिस ने दो मैगजीन को बरामद की।

वहीं पुलिस ने जब वकील से नाम और पता पूछा तो उसने अपना नाम सर्वेश कुमार राय और उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिला के विक्रमगंज क्षेत्र का रहने वाला बताया। वकील ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से वकील है और गोरखपुर कोर्ट में वकालत करता है। वकील की गिरफ्तारी के बाद रविवार को सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने प्रेस कान्फ्रेस के दौरान बताया की गुप्त सूचना के आधार पर पूरबसराय थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने रिफ्यूजी कोलानी के पास एक यूपी के रहने वाले वकील को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी देखें :

उन्होंने बताया कि वकील हथियार खरीदने के लिए ट्रेन के माध्यम से मुंगेर पहुंचा था। मिर्जापुर बरदह में हथियार खरीद और डिलिंग कर वापस मुंगेर आ रहा था। रिफ्यूजी कॉलोनी के पास जमालपुर स्टेशन जाने के लिए टेंपू पकड़ने जा रहा था तभी गुप्त सूचना के आधार पर पूरबसराय की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान वकील ने कई नामों का खुलासा किया जिसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : मुंगेर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...