‘ये उद्घोष बता रहा है, मोदी की सरकार आनी तय, पटना कहे विजयी भव:!’

पटना सिटी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कहा कि विकसित भारत के लिए और विरासत के सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरुरी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां सबका साथ सबके विकास की बात करते हैं। वहीं राजद और कांग्रेस अगड़े और पिछड़े की राजनीति करती है।

GOAL Logo page 0001 26 22Scope News

एनडीए प्रत्याशी रविशंकर के लिए किया चुनाव प्रचार

सम्राट चौधरी आज पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से एनडीए से भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के ‘विजय श्री’ के लिए पटना सिटी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए की सरकार ने आरक्षण के नाम पर पिछड़ी, अति पिछड़ी, महिलाओं को, सवर्ण को आरक्षण दिया। बैकवर्ड, फॉरवर्ड ( अगड़ी, पिछड़ी) के नाम पर राष्ट्रीय जनता दल राजनीति कर रही है। लोगों को भड़काने का काम कर रही है, लेकिन ऐसा कभी होने वाला नहीं है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी लोग सुरक्षित हैं – सम्राट

उन्होंने कहा कि ना तो संविधान को कोई खतरा है और ना ही आरक्षण को कोई खतरा है, बल्कि महिला, अति पिछड़ा, पिछड़ा, सभी लोगों को उसका हक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुरक्षित है। उन्होंने दावा किया कि देश के साथ-साथ बिहार भी ‘अबकी बार 400 पार’ के संकल्प को सिद्ध करके दिखाएगा। आज के दौर में देश को मजबूर नहीं मजबूत नेतृत्व चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत नेतृत्व का ही परिणाम था कि पिछले 10 वर्षों में कई ऐतिहासिक कार्य देश में हुए और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की साख बढ़ी।

यह भी पढ़े : बक्सर बहकावे में नहीं आएगा, कमल ही खिलाएगा – सम्राट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...