Thursday, July 31, 2025

Related Posts

Giridih के इस शख्स ने खरीद ली 90 करोड़ की प्राइवेट जेट, फिर..

Giridih : गिरिडीह में एक शख्स चर्चा का विषय बना हुआ है। यह शख्स कोई चर्चित नाम नहीं है लेकिन इस शख्स की अब चर्चा गिरिडीह और झारखंड के साथ-साथ पूरे देश में हो रही है। दरअसल बात यह है कि गिरिडीह के उद्योगपति सुरेश जालान ने 90 करोड़ रुपए के भारी-भरकम दाम पर एक प्राइवेट जेट खरीदा है।

Giridih : देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में 299वां स्थान

90 करोड़ रुपए की यह प्राइवेट जेट 10 सीटर की है। यह प्राइवेट जेट सीधा स्विट्जरलैंड में बनकर गिरिडीह के बोडो हवाई अड्डे पर लैंड किया। इस प्राइवेट जेटे के साथ-साथ बिजनेसमैन सुरेश जालान चर्चा का विषय बने हुए हैं।

बताते चलें कि सुरेश जालान कॉर्बन रिसोर्स अलकतरा कारखाने के मालिक हैं। इनकी चर्चा सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि देश के बड़े-बड़े व्यापारियों में भी होती है। इनकी गिनती देश के सबसे अमीर कारोबारियों में 299वें स्थान पर हैं। इस प्राइवेट जेट का उद्घाटन 26 जनवरी को किया गया था।

 

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe