सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड को झटका, ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर

भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड

और न्यूजीलैंड ने अपनी जगह बना ली है. अब इस विश्व कप के सेमीफाइनल में

भारतीय टीम का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. दोनों टीमों के बीच यह नॉकआउट

मैच 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में होगा. वहीं इस मुकाबले से पहले

इंग्लैंड टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है.

दरअसल, चोट के कारण स्टार इंग्लिश बल्लेबाज डेविड मलान भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर हो सकते हैं.

चोटिल हुए डेविड मलान हो सकते हैं बाहर

रिपोर्ट्स के मुताबिक डेविड मलान चोट के कारण भारत के खिलाफ 10 अक्टूबर को एडिलेड ओवल में होने वाले महत्पूर्ण सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर हो सकते हैं. मलान इंग्लैंड टीम के स्टार और भरोसमंद बल्लेबाजों में से एक हैं. अगर वह टीम इंडिया के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल मैच से बाहर हो जाते हैं तो इससे इंग्लैंड टीम को बड़ा नुकसान हो सकता है. हालांकि मलान का न होना टीम इंडिया को बड़ी राहत देगा.

श्रीलंका के खिलाफ चोटिल हुए थे डेविड मलान

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 ग्रुप ए के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका के डेविड मलान चोटिल हो गए थे. दरअसल, मलान मैच के 15वें ओवर में बाउंड्री लाइन की तरफ गेंद के पीछे भागने के दौरान चोटिल हो गए थे. वह इस मैच में चोट के कारण बल्लेबाजी करने भी नहीं आए थे. ऐसे में उनकी चोट को देखते हुए वह भारत के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से भी बाहर हो सकते हैं.

वहीं मलान के चोट पर इंग्लैंड के फिरकी गेंदबाज आदिल रशिद ने बयान देते हुए बताया कि फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है कि मलान के साथ हुआ क्या है लेकिन उम्मीद करते हैं कि वह जल्दी ठीक होकर वापस आएंगे. अब देखना होगा कि मलान भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में होने वाले मैच से पहले ठीक हो पाते हैं या नहीं.

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...