जगन्नाथपुर रथ मेला में इस बार भी दुकान लगाने के लिए देने होंगे पैसे

रांची : जगन्नाथपुर रथ मेला का आयोजन सात जुलाई से होगा। पिछली बार की तरह इस बार भी मेले में दुकान लगाने के लिए दुकानदारों को पैसे देने होंगे। इसके लिए मेला परिसर का टेंडर किया जाएगा।

दुकानों का आकार तय किया जाएगा। उसी अनुसार रोजाना की दर से किराया तय होगा। मेला के सफल आयोजन को लेकर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने मंगलवार को मंदिर प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि इस बार भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। चारों ओर सीसीटीवी से निगरानी होगी। अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। पार्किंग के लिए अलग जगह तय की जाएगी।

डीसी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से मंदिर और रथ के पास दो-दो पुलिसकर्मियों को तैनात करने का निर्देश दिया। चारों ओर लाइट लगाने के लिए भी कहा।

बैठक में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति रांची के प्रभारी अध्यक्ष रणेंद्र कुमार, सचिव मिथिलेश कुमार, उपाध्यक्ष अशोक नारसरिया, कोषाध्यक्ष, विनोद कुमार सहित अन्य थे।

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...