अबकी भाजपा को 80 सीटें देगी UP, फिर पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी : अमित शाह

डिजीटल डेस्क: अबकी भाजपा को 80 सीटें देगी UP – लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार बनाने की तरकीब शुक्रवार को यूपी के मुरादाबाद की चुनावी जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बताई। वहां बुद्धविहार मैदान में संभल और मुरादाबाद के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में हुई सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 और 2019 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने का सबसे बड़ा कारण उत्तर प्रदेश था।

हमें उन्हें तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनाना है। इसलिए इस बार ना 73 चलेंगी ना 65 चलेंगी इस बार सभी 80 की 80 सीटे यूपी से पीएम मोदी के लिए एनडीए की झोली में जाएंगी।

अपने संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री यूपी के वोटरों से सीधे कनेक्ट करने वाले मुद्दों को अपने संबोधन के केंद्र में रखा। राम मंदिर से लेकर कानून-व्यवस्था और कश्मीर में धारा 370 के मसलों पर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया।

उन्होंने कहा कि 2013 में यूपी में तस्करों और गुंडों का राज चलता था। लोग परेशान थे और समाजवादी पार्टी को सभी लोगों ने मिलकर हराया। फिर यहां का विकास शुरू हो गया। एक समय था जब उत्तर प्रदेश से हिंदू पलायन कर रहा था। कैराना इसका उदाहरण रहा है। आज हिंदुओं की जगह गुंडे पलायन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश (UP) में आज कानून का राज है।

यहां से पलायन खत्म होने के साथ माफिया राज समाप्त हो गया है। इसके अलावा गो तस्करी भी बंद हो गए हैं। योगी आदित्यनाथ सात साल के भीतर पूरे उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया है।

अबकी भाजपा को 80 सीटें देगी UP –

शाह ने आगे कहा कि पूरे यूपी में एयरपोर्ट बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश (UP) में एक्सप्रेस वे दिए और सिक्स लेन तैयार हो रहे हैं। विपक्षी राम मंदिर का विरोध करते रहे। पीएम मोदी ने राम मंदिर को तैयार कर उसका प्राण प्रतिष्ठा करवाया। उसका निमंत्रण विपक्षी दलों को भेजा गया था। उसके बाद भी वे प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित भी नहीं हुए । उनको अपने वोट बैंक का डर था।

पहले उन्होंने सालों तक मंदिर को बने नहीं दिया गया और अब उनमें इतनी हिम्मत भी नहीं है कि प्राण प्रतिष्ठा के वक्त वह वहां मौजूद रहें। भाजपा सरकार में सिर्फ राम मंदिर नहीं, बाबा विश्वनाथ का दरबार भी सजाया गया। इसके अलावा बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पुनर्जीवित करवाए गए। सोमनाथ का मंदिर भी बनाने का काम किया जा रहा है।

अबकी भाजपा को 80 सीटें देगी UP –

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 साल के अंदर आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया गया। पहले 10 साल तक कांग्रेस पार्टी की सरकार थी। पाकिस्तान से हर रोज आलिया, मालिया और जमालिया आते थे और बम धमाके करके चले जाते थे। पीएम मोदी के आने के बाद उन्होंने फिर से गलती कर पुलवामा में धमाका किया लेकिन वह भूल गए कि मनमोहन सिंह की सरकार नहीं है। फिर मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। UP

केंद्रीय गृह मंत्री बोले कि कश्मीर हमारा है मगर कांग्रेस के लोग कहते हैं कि उत्तर प्रदेश वालों का कश्मीर से क्या लेन-देन है। मुरादाबाद के लोग कश्मीर के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार है। 70 साल तक कांग्रेस पार्टी ने अनुच्छेद 370 को जारी रखा लेकिन मोदी सरकार ने आते ही इसे खत्म कर दिया। UP

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img