Advertisment

आदिवासी समाज के दिल में बसते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- बाबूलाल मरांडी

रांची. आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी एसटी सम्पर्क अभियान की प्रदेश टोली की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद रहे। बैठक में आदिवासी समाज के बीच बस्ती संपर्क, मंडल बैठक, लाभार्थी सम्पर्क को लेकर योजना बनाई गई। इसको लेकर लोकसभा वार प्रमुख नेताओं को दायित्व दिया गया।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

शिवशंकर उरांव – लोहरदगा, रामकुमार पाहन – रांची, अवधेश सिंह चेरो – चतरा, मिस्त्री सोरेन – गोड्डा, दुर्गा मरांडी – राजमहल, विजय मेलगाड़ी – प. सिंहभूम, पारितोष सोरेन – दुमका, बिदेश्वर उरांव – खूंटी, जय प्रकाश भोक्ता – पलामू, आनंद मुर्मू – हज़ारीबाग, सिकंदर हेम्ब्रम – गिरिडीह, प्रो. दिनेश मुर्मू – कोडरमा, उपेंद्र सरदार – जमशेदपुर और मनतोश सोरेन – धनबाद।

आदिवासी समाज के दिल में बसते हैं पीएम मोदी

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज के दिल में बसते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया है। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आदिवासी समाज एकजुट है।

bhawna 9 22Scope News

बैठक में एसटी सम्पर्क अभियान के प्रमुख सह विधायक बिरंची नारायण, अभियान सह प्रमुख इंद्रजीत महतो अनिल, शिवशंकर उरांव, बिंदेश्वर उरांव, विजय मेलगंडी, आनंद मुर्मू एवं कार्यालय प्रमुख रवि मुंडा उपस्थित थे।

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...