बिहार के पहले रबर डैम के पानी से इस बार पितृपक्ष में पिंडदानी कर सकेंगे तर्पण


GAYA: रबर डैम के पानी से इस बार पितृपक्ष -आगामी 9 सितंबर से शुरू होने वाले

विश्व विख्यात पितृपक्ष मेला इस बार ऐतिहासिक होगा.

पितृपक्ष मेला को ऐतिहासिक बनाने को लेकर गया के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन

एम एस लगातार बैठक कर रहे हैं.

वहीं बीते सोमवार को पंडा समाज, स्थानीय प्रतिनिधि, समाजसेवियों के साथ

ही संवाद सदन में बैठक की थी.

इस बैठक में तैयारियों की जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए गए.

ताकि इस बार पितृपक्ष मेला को ऐतिहासिक बनाया जा सके.


बिहार का पहला रबड़ डैम बनकर हो जाएगा तैयार

इस मेला में चार चांद लगाने के लिए बिहार का पहला रबर डैम भी बनकर तैयार हो जाएगा .

जहां कम से कम 1 फीट पानी रहेगा. जहां दूरदराज से आने वाले तीर्थयात्री रबर डैम के पानी से पिंडदान व तर्पण कर सकेंगे.

इसी क्रम में आज गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एम एस ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर कई जरुरी निर्देश दिए.

वही विष्णुपद मेला क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सड़कों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, शौचालय,

नल सहित साफ-सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को अधूरे कामों को जल्द पूरा करने का सख्त निर्देश दिया.

इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एम एस ने बताया कि बिहार का पहला रबड़ डैम पितृपक्ष मेला

के पहले ही बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा.

रबर डैम डैम का काम तेजी से दिन- रात हो रहा है। जहां इस बार पितृपक्ष मेला के दौरान

कम से कम 1 मीटर तक पानी लोगों को मिलेगा

जहां पिंडदानी अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण कर सकेंगे. उन्होंने बताया

कि इस बार का पितृपक्ष मेला ऐतिहासिक रहेगा,

और हर बार जो समस्या रहती है फल्गु में तर्पण के लिए पानी की वो इस बार नहीं रहेगी.

जो भी पिंडदानी को समस्या आ सकती है

उनके अनुरूप समीक्षा की जा रही है. समिति सदस्य , पंडा समाज के लोग समस्याओं के समाधान का जल्द निबटारा करेंगे.

Saffrn

Trending News

सरिया को जिला बनाने की मांग पर गूंजा आंदोलन, एकदिवसीय धरना...

Jharkhand : सरिया में जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आई। सोमवार को समाजसेवी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में अनुमंडल...

आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति

पटना : राज्य सरकार मार्च 2026 के तीसरे एवं चौथे सप्ताह में विभिन्न जिलों में आई आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों...

Bihar में चीनी उद्योग को मिलेगा नया जीवन, एमओयू पर हस्ताक्षर

Patna: सात निश्‍चय-3 के तहत राज्‍य में गन्‍ना आधारित उद्योगों की स्‍थापना और गन्‍ना विकास एवं विस्‍तार के लिए सोमवार को एग्‍जीविशन रोड स्थित...

सामूहिक अवकाश पर गए 69 राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई

पटना : बिहार सरकार ने सामूहिक अवकाश और सरकारी कार्यक्रमों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले 69 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारियों के खिलाफ सख्त...

पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य, अंतिम तिथि 31...

पटना : सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पेंशनधारियों के लिए 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण करा लेने की अपील की गई है। समाज कल्याण विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img