रेरा बिहार की अनुठी पहल, फ्लैट खरीदने वालों को अब मिलेगा ये सब

रेरा बिहार की अनुठी पहल, फ्लैट खरीदने वालों को अब मिलेगा ये सब

पटना : रेरा बिहार अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने कहा की घर खरीदारों की हितों की रक्षा के लिये यह अहम पहल है । सभी निबंधित प्रोजेक्ट की तिमाही अद्यतन रिपोर्ट विभाग के वेबसाईट पर उपलब्ध रहती है लेकिन इस शुरूआत से ग्राहक मोबाईल पर प्रोजेक्ट का सार आसान भाषा में प्राप्त कर सकेंगे ।

Goal 7 22Scope News

फ्लैट खरीदने वालों को मोबाईल पर मिलेगी प्रोजेक्ट की अपडेट रिपोर्ट

फ्लैट खऱीदने वालों के लिये रेरा बिहार ने एक अनोखी पहल की है जिसकी शुरूआत अक्टूबर महीने से की जायेगी । इसके तहत वैसे फ्लैट खऱीददारों को फायदा मिलेगा जो अपने प्रोजेक्ट से संबंधित वांछित अद्यतन जानकारी चाहते हैं । इसके लिये आवंटी को अपना नाम, मोबाईल नंबर,प्रोजेक्ट का नाम, बिल्डर का नाम, फ्लैट नंबर, प्रोजेक्ट स्थल के अंचल का नाम, बिल्डर के साथ निबंधित अनुबंध की छाया प्रति, भुगतान का प्रमाण रेरा बिहार को उपलब्ध कराना होगा । इसके लिये रेरा बिहार के वेबसाईट पर अलाटी डिटेल के नाम से एक लिंक उपलब्ध करायी जायेगी । इस लिंक के माध्यम से उपरोक्त सभी सुचनायें अंकित करनी होगी ।

फ्लैट आवंटियों के एक करोड़ रूपये वापस होंगे

रेरा बिहार ने बिल्डर्स के विरूद्ध वाद दायर करने वाले 18 आवंटियों को एक करोड़ रूपये लौटाने का आदेश जारी किा है। ज्ञात हो की कई बिल्डर्स के द्वारा कई बार फ्लैट धारकों से धोखाधड़ी की शिकायत आती रही हैं। बिल्डर्स की मनमानी का खामियाजा फ्लैट बुकिंग करने वालों को ही भुगतना पड़ा है। कुछ मामलों में पैसे वापसी हो भी जाती है लेकिन इस तरह के कई मामले अभी भी लंबित है या डर से उपभोक्ताओं ने शिकायत ही नही की है। ऐसे में घर की आस लगाये पटनावासियों को रेरा की पहल बहुत लाभकारी साबित होगी ।

ये भी पढ़े : नगर रक्षिका हैं सिद्ध शक्तिपीठ छोटी पटनदेवी, जानिये क्या है इसकी महत्ता और इतिहास जानिये

Bihar Land Records Online: 118 साल पुराने जमीन के दस्तावेज घर...

 बिहार में 1908 से 1995 तक के पुराने जमीन के दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन जारी है। अब तक 77.80 लाख रिकॉर्ड वेबसाइट पर अपलोड, घर...

Bihar Fake Medicine Complaint: बिहार में नकली और घटिया दवाओं पर...

Bihar Fake Medicine Complaint, पटना: बिहार में नकली और निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरने वाली दवाओं के कारोबार पर रोक लगाने के...

Bihar Naxal Free Districts: बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100...

Bihar Naxal Free Districts, पटना: बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 ग्रामीण प्रतिभागियों को लेकर पाटलिपुत्र-एकता नगर स्पेशल ट्रेन बुधवार को गुजरात के...