दिल्ली-श्रीनगर विस्तारा फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, हुई सुरक्षित लैंडिंग

दिल्ली. खबर राजधानी दिल्ली से है। दिल्ली से 177 यात्रियों को लेकर श्रीनगर जा रही दिल्ली-श्रीनगर विस्तारा फ्लाइट को हवा में बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे फ्लाइट में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई कर फ्लाइट को श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंडिंग करवाई गयी। फिलहाल सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

दिल्ली-श्रीनगर विस्तारा फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाइट संख्या-यूके-611 दिल्ली से रवाना होकर शुक्रवार को श्रीनगर जा रही थी। इस दौरान फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसकी सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस बीच मानक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को लैंडिंग के लिए तुरंत ‘आइसोलेशन बे’ का निर्देश दिया गया। दोपहर करीब 12 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर फ्लाइट को सुरक्षित लैंड करवाई गयी।

सभी यात्रियों को आइसोलेशन बे में सुरक्षित रूप से उतारा गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों द्वारा विमान की गहनता से सुरक्षा जांच की जा रही है। वहीं श्रीनगर हवाई अड्डे पर रनवे तत्काल बंद होने के चलते सभी प्रस्थान/आगमन और उड़ानें प्रभावित हो सकती है। इसको लेकर एयरलाइन कंपनी इंडिगो और स्पाइस जेट ने सोशल मीडिया एक्स पर यात्रियों को सूचना दी है।

दिल्ली-श्रीनगर विस्तारा फ्लाइट में बम की सूचना से उड़ानें प्रभावित

इंडिगो ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखा है, सुरक्षा कारणों से रनवे की अनुपलब्धता के कारण श्रीनगरएयरपोर्ट (एसएक्सआर) पर उड़ानें 1430 बजे तक प्रभावित हैं। अपनी उड़ान की स्थिति जांचने के लिए, कृपया https://bit.ly/3DNYJqj पर जाएं और तत्काल सहायता के लिए बेझिझक हमारी ऑन-ग्राउंड टीम से संपर्क करें।’

वहीं स्पाइस जेट ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, ‘यात्रा अपडेट: श्रीनगर हवाई अड्डे (एसएक्सआर) पर रनवे बंद होने के कारण सभी प्रस्थान/आगमन और उनकी आनुषंगिक उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे http://bit.ly/2tG9xBx के माध्यम से अपनी उड़ान की स्थिति जांचें।’

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...