दुमका में स्पेन की महिला टूरिस्ट के साथ गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

खुद बाइक चला दुमका पहुंची पीड़ित महिला

दुमका: अलग अलग बाइक से पति के साथ टूर पर निकली स्पेन की महिला के साथ बीती देर रात गैंगरेप की घटना हुई है। घटना के बाद 28 साल की इस स्पैनिश महिला को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के पास की बताई जा रही है। बाइक से पर्यटन के दौरान रात में टेंट डाल रुके थे स्पेनिश।

इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

भारी पुलिस सुरक्षा के बीच पीड़ित महिला को मेडिकल जांच कराने फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना से पहले महिला खुद से दुमका  45 किलोमीटर दूर से बाइक चलाते हुए अपने साथी के साथ पहुंची थी।

घटना की पुष्टि  एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने किया। मामले को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट कर चंपाई सोरेन सरकार एवं प्रशाशन पर सवाल उठाया।

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...