दानापुर के आनंद बाजार में आठ लाख की चोरी का मोबाइल बेचते तीन अपराधी गिरफ्तार

 

Patna-पुलिस ने दानापुर,आनंद बाजार में करीबन 8 लाख के चोरी के मोबाइल के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है.  गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपाल नोनिया, धीरज कुमार और शेख रहमान के रुप में की गयी है. तीनों झारखंड के रहने वाले हैं.

दानापुर एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी एक बैग में मोबाइल रख कर घुम घुम कर इसकी बिक्री कर रहे हैं. सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के पास से  66 कीमती मोबाइल बरामद किया गया है.

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क बिहार से लेकर  झारखंड तक फैला है. ये लोग बिहार झारखंड में मोबाइल की चोरी करते है और उसके बाद बिहार झारखंड में घूम घूम की इसकी बिक्री की जाती है.

रिपोर्ट– पंकज राज

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...

Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...