मैथिल पुनर्जागरण प्रकाश की Fifth Anniversary: रांची में तीन दिवसीय समारोह का आगाज

मैथिली राष्ट्रीय दैनिक मैथिल पुनर्जागरण प्रकाश की पांचवीं वर्षगांठ पर रांची में तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत, सम्मान समारोह और मिथिलाक्षर अभियान पर चर्चा।


रांची: रांची में शुक्रवार को मैथिली भाषा के राष्ट्रीय दैनिक मैथिल पुनर्जागरण प्रकाश के प्रकाशन की पांचवीं वर्षगांठ अवसर पर हरमू स्थित विद्यापति दलान में तीन दिवसीय भव्य समारोह का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन झारखंड मैथिली मंच के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, महाकवि विद्यापति के चित्र पर माल्यार्पण और “जय-जय भैरवि असुर भयाउनी” भगवती वंदना के साथ हुई।

उद्घाटन में मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान और संघर्ष यात्रा पर चर्चा

समारोह के आरंभ में पटना, दरभंगा, मधुबनी, नासिक सहित अनेक स्थानों से आए अतिथियों, मैथिल पुनर्जागरण प्रकाश फोरम के पदाधिकारी और झारखंड मैथिली मंच के साथ जुड़े अभियानी आपस में परिचित हुए। उद्घाटन संबोधन नासिक से आए फोरम एवं दैनिक के संस्थापक पंडित अजय नाथ झा शास्त्री ने दिया। उन्होंने त्रैमासिक पत्रिका से लेकर दैनिक अखबार के प्रकाशन तक की लंबी संघर्षपूर्ण यात्रा को विस्तार से साझा किया। साथ ही उन्होंने फोरम द्वारा संचालित 13 प्रकल्पों, मिथिलाक्षर शिक्षण, कौशल संवर्धन एवं रोजगारपरक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मैथिली भाषा प्रेमियों से दैनिक अखबार के संचालन में सहयोग का आह्वान किया।


Key Highlights
• रांची में मैथिली राष्ट्रीय दैनिक की पांचवीं वर्षगांठ का तीन दिवसीय आयोजन शुरू
• समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भगवती वंदना के साथ


• संस्थापक पंडित अजय नाथ झा ने संघर्ष यात्रा और 13 प्रकल्पों की जानकारी दी
• मुख्य अतिथि अरुण कुमार झा ने नियमित प्रकाशन के प्रयासों की सराहना की


• सुमित सौरभ को सर्वश्रेष्ठ समाचार वाचक सम्मान प्रदान


मुख्य अतिथि ने अखबार के नियमित प्रकाशन की सराहना की

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद अरुण कुमार झा ने मैथिली में राष्ट्रीय स्तर पर दैनिक अखबार के चार वर्ष के नियमित प्रकाशन पर सभी सहयोगियों की प्रशंसा की। राजकुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भोज्य भविष्य में मैथिली दैनिक का भविष्य स्वर्णिम और उज्जवल होगा। झारखंड मैथिली मंच के महासचिव जयंत झा ने आर्थिक चुनौतियों को रेखांकित करते हुए समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की।

विशिष्ट योगदान के लिए सम्मान, सुमित सौरभ बने सर्वश्रेष्ठ समाचार वाचक

कार्यक्रम में मैथिल पुनर्जागरण प्रकाश फोरम एवं अखबार के योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मैथिली समाचार बुलेटिन में समाचार वाचन करने वाले सुमित सौरभ को सर्वश्रेष्ठ समाचार वाचक सम्मान दिया गया। सम्मानित अन्य लोगों में कृष्णकांत झा, कुमार प्रमोद चंद्र, दीपक आनंद मलिक, वीणा झा, पूनम मिश्रा, अशोक लाल, डॉ. विनय कर्ण आदि प्रमुख रहे।
अवसर पर प्रेमनाथ झा, सुकुमार झा, शशि भूषण कंठ, सतीश कुमार मिश्रा, ब्रजकुमार झा, समीर कुमार मिश्रा, कल्पना कुमारी कर्ण, बैद्यनाथ झा, संतोष कुमार मिश्रा, प्रेमचंद झा और नरेश झा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह का संचालन समीर कुमार मिश्रा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन वीणा झा ने प्रस्तुत किया।


Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img