बिहार विधानसभा सत्र Live : मैथिली में शपथ लेने वाले विधायक

पटना : बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार यानी एक दिसंबर से शुरू हो चुका है। बिहार विधानसभा में सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधायकों ने शपथ ग्रहण करना शुरू दिया। सबसे पहले उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ ली है। उसके बाद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने शपथ लिया। इसके बाद वरीयता क्रम में मंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ। विधानसभा सचिव ने क्रमवार शपथ के लिए विधायकों को आमंत्रित किया। इससे पहले प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव का संबोधन भी हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में मौजूद रहे।

मंत्री सहित 15 विधायकों ने ली मैथिली में शपथ

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा में आज नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण हुआ। जिसमें आठवीं अनुसूची के तहत मैथिली भाषा में अबतक 15 विधायकों ने शपथ ली। मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, सुधांशु शेखर, विनोद नारायण झा, मीणा कुमारी, आसिफ अहमद, माधव आनंद, सुजीत कुमार, नीतीश मिश्रा, विनय कुमार चौधरी, मैथिली ठाकुर, राजेश कुमार मंडल, संजय सरावगी, रामचंद्र प्रसाद और मुरारी मोहना झा ने आज सदन में मैथिली में ली शपथ ली।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा सत्र Live : तेजस्वी यादव ने ली शपथ, सदन में रामकृपाल यादव से मिले गले…

अंशु झा की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...