मुंगेर: मुंगेर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम अवनीश कुमार सिंह, एसपी सैयद इमरान मसूद, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार, खेल पदाधिकारी अभिषेक कुमार समेत कई अधिकारियो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योगासन खेल प्रतियोगिता में मुंगेर, पटना, गोपालगंज, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, सारण, सहरसा समेत कई जिले के अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन करने के लिए बिहार योग एसोसिएशन पटना के तकनीकी पदाधिकारी धर्मनाथ सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में 26 जिले के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्ष भी मुंगेर जिला ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था, इस बार भी अवसर मिला है।
मुंगेर की योग नगरी में योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। योग का जन्मदाता भारत है। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि आज के समय में योग एक कैरियर के रूप में सामने आया है खासकर मेट्रो सिटी और विदेशों में। उन्होंने कहा की 1950 के बाद विदेशों में बहुत तेजी से योग का प्रचार हुआ है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Jamui में मंटुन मांझी हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट
Munger Munger Munger
Munger
Highlights







