Advertisment

जल-जीवन-हरियाली : 14.5 हजार से अधिक सरकारी भवनों में लगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग

पटना : भविष्य की जल संकट की समस्या से निपटने की पूर्व तैयारियों के तहत बिहार सरकार ने कई कारगर योजनाओं को लागू किया है। जिसमें मुख्यत: ग्रामीण विकास विभाग की जल-जीवन हरियाली मिशन एवं इसके तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भूगर्भ जल पुनर्भरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है। योजना क्रियान्वयन के पिछले सात वर्षों में राज्य भर में 14 हजार से भी अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग (RWH) सिस्टम की स्थापना की गई है।

राज्य में भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकारी और गैर सरकारी भवनों के छतों पर वर्षा जल संचयन संरचना की स्थापना की जा रही है

विभागीय पदाधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। राज्य में भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकारी और गैर सरकारी भवनों के छतों पर वर्षा जल संचयन संरचना की स्थापना की जा रही है। योजना के क्रियान्वयन में विद्यालय, महाविद्यालय, सरकारी कार्यालय, अस्पताल और दूसरे सार्वजनिक भवनों को शामिल किया गया है।

Rain Water Harvesting 1 22Scope News

विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2019-20 से योजना के शुरुआती दिनों से लेकर आजतक राज्य में कुल 14 हजार 665 संरचनाओं की स्थापना की गई है

विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2019-20 से योजना के शुरुआती दिनों से लेकर आजतक राज्य में कुल 14 हजार 665 संरचनाओं की स्थापना की गई है। इसमें सबसे अधिक वर्ष 2019-20 में छह हजार 753 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना की गई। इसके बाद वर्ष 2020-21 में पांच हजार 752, 2021-22 में 703, 2024-25 में 595, 2025-26 में 403, 2022-23 में 344 और 2023-24 में 115 वर्षा जल संचयन संरचना की स्थापना की गई।

Rain Water Harvesting 2 22Scope News

 

बिहार में जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत की गई है – ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान से राज्य में जल संकट को दूर करने, भूजल स्तर बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इन्हीं प्रयासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की सफलता भी शामिल है। सरकारी और गैर सरकारी भवनों के छतों पर वर्षा जल संचयन संरचना भूगर्भ जल पुनर्भरण की दिशा में मील के पत्थर साबित हो रहे हैं।

Rain Water Harvesting 22Scope News

यह भी पढ़े : BC-EBC छात्राओं के लिए दूसरा मौका, 10 अप्रैल तक फिर खुला पोर्टल

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...