जमुई: जमुई में चर्चित मंटुन मांझी हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जमुई के नगर थाना क्षेत्र के कवैया मुसहरी इलाके की है। मामले में एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि बीते 9 अक्टूबर को नीमारंग मोहल्ला निवासी विमल सिंह ने मंटुन मांझी के साथ मारपीट की थी जिसके बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसका 21 दिनों बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
जख्मी के मौत के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर जमुई खैरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रखा था। मृतक की पत्नी संजू देवी के बयान पर नगर थाना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी और मामला दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और उन्हें भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- उपचुनाव के बीच RJD को लगा बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी, देंगे भाभी का साथ
जमुई से ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट
Jamui Jamui Jamui
Jamui
Highlights


















