जनगणना को लेकर सरिया में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने लिया जायजा!

Giridih: आगामी जनगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को सरिया स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जहां लगातार तीन दिनों तक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी स्वयं केंद्र पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को जनगणना कार्य की महत्ता समझाते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

प्रशिक्षण के दौरान दी गई ये जानकारी

इस प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के सरकारी शिक्षक एवं पारा शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की गई है। सभी शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए प्रशिक्षण में अपनी सक्रिय सहभागिता दिखाई। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं, डेटा संग्रहण के तरीकों और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है

अधिकारियों ने बताया कि जनगणना देश के विकास की आधारभूत प्रक्रिया है

अधिकारियों ने बताया कि जनगणना देश के विकास की आधारभूत प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से सरकार विभिन्न योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन करती है। ऐसे में इस प्रशिक्षण के जरिए सभी कर्मियों को बेहतर तरीके से तैयार किया जा रहा है ताकि जनगणना कार्य बिना किसी त्रुटि के संपन्न हो सके। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों ने भी इसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे, जिससे जनगणना कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

 

 

 

 

 

 

 

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...