बांग्लादेश से बॉर्डर पर तार काटकर रांची आई तीन युवतियां गिरफ्तार

रांची: बरियातू थाना क्षेत्र के हिल व्यू  रोड स्थित बाली रिसॉर्ट से पुलिस ने बुधवार को तीन बांग्लादेशी लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

निम्पी बरुआ, सरमीन अख्तर और निपा अख्तर खुशी को घुसपैठ करने के आरोप में इन्हें जेल भेज दिया गया। ये सभी बांग्लादेश बॉर्डर पर तर काटकर कोलकाता पहुंची।

वहां से रांची आई थी। ये तीनों बांग्लादेश के चटग्राम की रहने वाली है। निम्पी ने पुलिस को बताया कि डांस प्रोग्राम कराने और ब्यूटी पार्लर में नौकरी का झांसा देकर 27 मई को तीनों को रांची बुलाया गया था।

उन्हें देह व्यापार के धंधे में भेजने की तैयारी थी।  पुलिस जांच में पता चला कि कोलकाता की मनीषा रॉय गिरोह की सरगना है जो 20-25 वर्ष की युवतियों को नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार के धंधे में फंसाती है।

सरगना के चंगुल में फंसने के बाद युवती बाहर नहीं निकल पाती है। मनीषा के इस काम में बांग्लादेश की लड़की झूमा, हासी और प्रवीण मदद करती है।

झूमा ही बांग्लादेश में रहने वाली युवती को भारत जाकर नौकरी करने के लिए प्रेरित करती है और बॉर्डर पार कराने में मदद करती है। इसके साथ हासी और प्रवीण भी मौजूद रहती हैं। इन तीनों के झांसे में आकर वहां से लड़कियां भारत के सीमा में प्रवेश कर जाती हैं।

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

Also Read

Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
525,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

सांसद निशिकांत दुबे को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने फर्जी डिग्री...

रांची : सांसद निशिकांत दुबे को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने फर्जी डिग्री मामले में एफआईआर रद्द करने का दिया आदेश- झारखंडउच्च न्यायालय में...