अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले पिता-पुत्र सहित तीन लोग गिरफ्तार

कटिहार : आपसी रंजिश में अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले पिता-पुत्र सहित तीन लोग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है अनमोल रविदास की मां लगभग एक सप्ताह पहले अपने बेटे अनमोल रविदास के अपहरण का मामला नगर थाना में दर्ज करवाया था.

उन्होंने अपने आवेदन में विशाल गामी द्वारा उनके पुत्र को अपहरण करने का मामला दर्ज करवाया था. पुलिस ने इस मामले में अनमोल को बरामद कर लिया. साथ ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर मामला को सुलझा लिया.

बताया यह जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अपने रिश्तेदार के घर जाने के दौरान अनमोल का अपहरण कर लिया गया था. उसके साथ मारपीट करते हुए उसे हत्या कर नदी में फेंक देने के नियत से प्राणपुर थाना क्षेत्र के महानंदा नदी की और ले जा रहा था. इस दौरान अनमोल द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अनमोल को बरामद किया. बाद में उस आरोपी की निशानदेही पर अन्य अपराधी को भी गिरफ्तारी किया. अपहरणकर्ता विशाल गमी के पास से पुलिस ने गांजा भी बरामद किया है. वहीं अपहरण के कारणों पर सदर डीएसपी में पुराना विवाद भी बता रहे हैं.

रिपोर्ट : श्याम

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...