गिरिडीह से तीन शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, 9 मोबाइल व 18 सिमकार्ड बरामद

गिरिडीहः गिरिडीह पुलिस साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी सिलसिले में एक बार फिर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ताराटांड थाना क्षेत्र के लाटोरी गांव के सुंगिया पहाड़ी तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

ये भी पढ़ें- FIH Hockey Women Junior World Cup में भारतीय टीम ने कनाडा को 12-0 से रौंदकर किया शानदार आगाज

गिरफ्तार तीनों साइबर अपराधियों में ताराटांड थाना क्षेत्र बरोटांड निवासी अर्जुन कुमार मंडल, धनबाद के मनियाडीह निवासी राजेश कुमार मंडल, अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी सुभाष मंडल शामिल है। वहीं गिरफ्तार तीनों अपराधियों के पास से पुलिस ने 9 मोबाइल व 18 सिम कार्ड बरामद किया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मारी छापेमारी

इस बात की जानकारी गुरुवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने पपरवाटांड स्थित पुलिस ऑफिस में प्रेस वार्ता कर दी। उन्होनें बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ताराटांड के सुंगिया पहाड़ी में कुछ युवक साइबर अपराध कर रहे हैं।

इसी सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने पहाड़ी पर छापेमारी कर तीनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी साइबर अपराधी एसबीआई बैंक का फर्जी लिंक बनाकर ठगी करते थे और इनकी गिरफ्तारी प्रतिबिंब एप के जरिए की गई है।

अपराधियों को 4 किलोमीटर तक दौड़ाकर पकड़ा

उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने पहाड़ी पर छापेमारी करने पहुंचीं तो सभी साइबर अपराधी भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने तीनों साइबर अपराधियों को 4 किलोमीटर तक दौड़ाकर पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया।

ये भी देखें- रांची के इस रास्ते से रात में नहीं जा पाएंगे लोग, लेना होगा ये रास्ता, जानिए वजह…

इस छापेमारी टीम में साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुअनि सरोज कुमार मंडल, पुअनि सुबल दे, सअनि संजय मुखियार, साकेत वर्मा, जितेंद्रनाथ महतो, बासुदेव सिंह आदि शामिल थे।

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img