गोफ में तीन महिलाएं हुई जमींदोज, रेस्कयू जारी, ग्रामीणों में BCCL और स्थानिय विधायक के प्रति आक्रोश

बाघमाराः BCCL एरिया 06 के गोन्दूडीह कुसुंडा कोलियरी में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग के ट्रांसपोर्टिंग रास्ते में बने गोफ के कारण धोबी कुल्ही के एक महिला गोफ में गिर गई. जहां बचाने गयी दो महिला भी गोफ में गिर गई. इस तरह तीन महिलाएं जमींदोज हो गयी. इन महिलाओं की पहचान परला देवी, ठंढी देवी और मनवा देवी के रूप में हुई है.

महिलाओं का रेस्कयू जारी 

पुलिस और CISF की टीम घटनास्थल पर मौजूद है. वहीं BCCL और पुलिस प्रशासन के द्वारा बचाव को लेकर रेस्कयू जारी है. इस दौरान ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया. BCCL ने धोबी कुल्ही बस्ती के ग्रामीणों को पुर्नवास और विस्थापित में सालों साल लग गया. जबकि बस्ती में भू-धसान और जमीन फटने की घटना पहले भी हो चुकी है. लेकिन BCCL के अधिकारियों के अभी तक नींद नही खुली है.

रिपोर्टः सूरजदेव मांझी 

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...