गोफ में समाई तीन महिलाओं को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, घटनास्थल पर पहुंचे जयराम महतो

बाघमाराः धनबाद जिले के बीसीसीएल गोन्दूडीह कोलयरी अंतर्गत संचालीत डेको हिलटॉप परियोजना टॉरसपोटिंग सड़क में गोफ बनने से पैदल जा रही तीन महिला रविवार को गिर गई थी. रविवार(17 सितंबर) रात को रेस्क्यू के दौरान दो महिला का आधा अधूरा शव निकाला गया था.

घटना के दूसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. एक महिला की तलाश जारी है. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है. ग्रामीण बीसीसीएल, आउटसोर्सिंग कम्पनी को घटना का जिम्मेदार बताया रहे है. घटना को लेकर लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस और सीआईएसएफ बल की तैनाती है.

मामले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर जयराम महतो पहुंचे. मौके पर रेस्क्यू कार्य का जायजा लिया. वहीं ग्रामीणो ने बीसीसीएल आउटसोर्सिंग की मनमानी रैयतों को परेशान करने की बात बताई. वहीं जयराम महतो ने कहा कि जिला प्रशासन, बीसीसीएल का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. लोगो को इंतजार करना होगा. एनडीआरएफ की टीम की भी आने की सूचना है.

रिपोर्ट- सूरजदेव मांझी

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...

Bank Strike 2026: 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन...

सितंबर के अंत में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया...