खांजो नदी में तीन युवक डूबे, दो शव बरामद, तलाश जारी

बोकारोः जरीडीह थाना श्रेत्र के जैना बस्ती के खांजो नदी में नहाने के दौरान तीन युवक के डूबने से मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही जरीडीह थाना और पेटरवार थाना खांजो नदी स्थित घटनास्थल पहुंची. युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से उन युवको को खोजने का प्रयास किया गया. लगातार हो रही बारिश के कारण उन युवकों को ढूंढने में कठिनाई हो रही थी. वहीं सुबह दो शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बोकारो भेज दिया गया है. जबकि एक की तलाश जारी है.

घूमने की बात कह कर घर से निकले थे

जैना मोड़ के शिक्षक कॉलोनी के रहने वाले मनोज राय का पुत्र आकाश राय (26), मनीष राय (23) और भाई उपेंद्र  नितेश राय (30) अपनी कार लेकर घूमने की बात कह कर घर से निकले थे. काफी समय बीत जाने के बाद जब तीनों घर नहीं लौटे, तो मां ने फोन लगाया. आकाश ने मां को बताया कि हम लोग खांजो नदी में नहा रहे हैं और जल्द ही लौट जाएंगे. शाम करीब 7 बजे तक नहीं लौटने पर परिजन खोजते हुए जैना बस्ती स्थित खांजो नदी के किनारे पहुंचे जहां कार लगी हुई थी.

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...