खरना के दिन सोन नदी में डूबे तीन युवक का शव बरामद, इलाके में मातम

Hussainabad : जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। खरना पूजा के दिन सोन नदी में नहाने गए तीन युवक की डूबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह प्रशासन और गोताखोरों की लगातार कोशिशों के बाद तीनों के शव नदी से बरामद कर लिए गए। जानकारी के अनुसार मृतकों में अंकुश पासवान (22) निवासी- शेरघाटी (बिहार), आदर्श चंद्रवंशी (22) निवासी- इटवा, नवीनगर (बिहार) और रजनीश चंद्रवंशी (23) निवासी- पोखराही (बिहार) शामिल हैं।

गहरे पानी में चले गए थे तीनों युवक:

रविवार को खरना के अवसर पर युवक सोन नदी में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान वे नदी के गहरे हिस्से में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और गोताखोर मौके पर पहुंचे और खोज अभियान शुरू किया गया।

देर रात तक जारी रहा सर्च ऑपरेशन:

हुसैनाबाद एसडीपीओ एस. मोहम्मद याक़ूब और अंचल अधिकारी पंकज कुमार मौके पर मौजूद रहे और देर रात तक खोज अभियान की निगरानी करते रहे। दो युवकों के शव बरवाडीह गांव के पास बरामद हुए, जबकि तीसरे युवक का शव डूमरहत्था के समीप सोन नदी से मिला।

इलाके में मातम:

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक और मातम का माहौल छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

प्रशासन और पुलिस मुस्तैद:

मौके पर थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, दंगवार ओपी प्रभारी सोनू कुमार, मुखिया अमरेंद्र ठाकुर सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसडीपीओ ने कहा कि घटना दुखद है। मामले की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...