Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ayodhya में आज होगा भगवान श्रीराम का तिलक, जनकपुर से तिलक लेकर पहुंचे परिजन

अयोध्या: अयोध्या में भगवान श्रीराम के विवाहोत्सव की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। भगवान श्रीराम का विवाह 6 दिसंबर को अगहन पंचमी दिवस को होगा। भगवान श्रीराम के विवाह को लेकर तिलक लेकर माता सीता की नगरी से उनके परिजन रविवार को नेपाल से रवाना हो चुके थे और वे सोमवार को अयोध्या पहुंच गए हैं। भगवान श्रीराम के विवाह के लिए तिलक लेकर नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के चार अन्य मंत्री और तीन अन्य व्यक्ति के साथ अयोध्या पहुंचे हैं। तिलकोत्सव सोमवार को दोपहर दो बजे रामसेवक पुरम में किया जायेगा।

मामले में श्रीसीताराम विवाह समिति के संयोजक व विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने बताया कि सवार को दोपहर दो बजे से रामसेवक पुरम में भगवान राम का तिलक समारोह आयोजित की जाएगी। तैयारियों और व्यवस्था की दृष्टि से धर्म यात्रा महासंघ के नेपाल राष्ट्र संयोजक रघुनाथ शाह के साथ एक दर्जन सदस्य एक दिन पूर्व ही अयोध्या पहुंच चुके हैं।

तिलक के दौरान जानकी मंदिर जनकपुर के महंत रामरोशन दास माता सीता के छोटे भाई की भूमिका निभाएंगे। वहीं इस दौरान नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह अपने कैबिनेट के कई मंत्रियों के साथ मौजूद रहेंगे। इस दौरान जनकपुर के मेयर भी नेपाल के तीन अन्य मेयर के साथ मौजूद रहेंगे। तिलक चढ़ाने के लिए आने वाले लोगों के स्वागत की तैयारी कर ली गई है। उनके रहने और खाने पीने की अयोध्या में विशेष व्यवस्था की गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  PACS Election के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

Ayodhya Ayodhya Ayodhya

Ayodhya

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

पीएमसीएच से गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों तक बदलाव की पहल, जानिए...

पटना: बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने के लिए...

आज का राशिफल और पंचांग 20 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

बिहार के इन 8 औद्योगिक क्षेत्रों में खुलेंगी नई इकाइयां, बियाडा...

पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार...