Nalanda: प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी

पैसे की खातिर गर्भवती महिला को ससुरालवाले करते थे टॉर्चर- परिजनों का आरोप

नालंदा : ससुराल वाले की प्रताड़ना से तंग आकर एक गर्भवती महिला ने बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

वह 4 माह की गर्भवती भी थी. मामला नूरसराय प्रखंड के नालंदा थाना क्षेत्र

अंतर्गत मिर्चायगंज ममोरादाबाद गांव का है.

प्रताड़ना से तंग: परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका राहुल यादव की (21) वर्षीया पत्नी बबीता देवी है.

घटना के संदर्भ में मृतका के मायके वाले दीपनगर थाना क्षेत्र के वाजितपुर निवासी ने बताया कि

उन्हें शुक्रवार की रात 9ः00 बजे फोन कर यह बताया गया कि बबीता देवी की मौत हो गई है.

जब वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसका शव जमीन पर ही पड़ा था. गले में काला निशान था.

राहुल यादव से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने हत्या किए जाने की बात को कबूल लिया.

हालांकि पुलिस मृतिका के पति के जगह उसके सास को हिरासत में लिए जाने की बात बता रही है.

पैसे के लिए करता था प्रताड़ित

मृतका को एक 2 साल का लड़का है और वह फिलहाल 4 माह की गर्भवती भी थी.

अक्सर ससुराल के परिवार मायके से पैसे लाने को लेकर टॉर्चर किया करते थे. जिससे तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

प्रताड़ना से तंग: गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. पैसे के लिए टॉर्चर का आरोप मायके वाले लगा रहे हैं. मृतिका के सास को हिरासत में लिया गया है. वहीं घर के अन्य लोगों के विरुद्ध पुलिस गिरफ्तारी हेतु छापेमारी में जुट गई है.

रिपोर्ट: रजनीश

Pakur Murder Case: पाकुड़ में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट...

Pakur Murder Case: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत ने महेशपुर थाना कांड संख्या 169/2023 में हत्यारोपी सोबेन मरांडी को...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन पर झारखंड के 700 गांवों में...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनोखी पहल की जा रही है। शुक्रवार को राज्य के 24...

RIMS MBBS Admission 2026: रिम्स में MBBS दाखिले से पहले होगी...

RIMS MBBS Admission 2026: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में इस बार 250 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया में जाति प्रमाण पत्रों की...