घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने की आत्म’ह’त्या, प्रेम विवाह के कारण परिवारवालों ने कर दिया था अलग

नालंदा : नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहडीह मोहल्ला में मंगलवार को घरेलू कलह से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक का नाम अभिजीत कुमार है. युवक करुणाबाग में स्टूडियो चलाता था.

परिजन की माने तो वह सोमवार की देर रात खाना खाकर दूसरे कमरे में सोने चला गया. सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पत्नी ने थाने को सूचना दी. मौके पर पहुंच कर पुलिस पदाधिकारी ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो सभी लोग दंग रह गये. युवक का शव कमरे के फंदे से झूलता हुआ मिला. मौत के बाद घर में कोहराम मच गया.

बताया जाता है कि युवक ने प्रेम-प्रसंग में शादी किया था. शादी से नाराज घरवालों ने उसे बंटवारा कर अलग कर दिया था. वहीं युवक का व्यवसाय भी ठीक से नहीं चल रहा था. जिसके कारण वह परेशान भी रहता था. इसी परेशानी के कारण उसने खुदकुशी कर ली. जबकि थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं मामले की जांच में पुलिस जुट गई है. इस मामले पर फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

रिपोर्ट : रजनीश

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...