TMC MP Haji Nurul passes away : संदेशखाली विवाद के माहौल में भी जीते थे

कोलकाता : TMC MP Haji Nurul passes away –  TMC  के सांसद हाजी नुरूल नहीं रहे, संदेशखाली विवाद के माहौल में भी जीते थे। लगातार सियासी उथल-पुथल का सामना कर रही पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बुधवार को एक और सदमा लगा।

TMC के बशीरहाट से सांसद हाजी शेख नुरूल इस्लाम का बुधवार दोपहर 1.15 बजे निधन हो गया। दत्तपुकुर थाना क्षेत्र के बयरा गांव में अपने निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लीवर कैंसर से पीड़ित थे। TMC सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाजी शेख नुरूल इस्लाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

TMC MP Haji Nurul passes away : लोकसभा चुनाव के दौरान ही बीमारी के चपेट में आए हाजी नुरूल

TMC की ओर से 2024 में बशीरहाट लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही हाजी शेख नुरूल इस्लाम की तबीयत में गिरावट देखने को मिली थी। चुनावी समर के दौरान भी उन्हें कई बार उपचार के लिए अचानक अस्पताल जाना पड़ा था।

उनकी बीमारी और लगातार बिगड़ती तबीयत को लेकर TMC नेतृत्व भी लगातार परेशान था। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान भी वह पूरे समय प्रचार में शामिल नहीं रह पाए थे। वह बीते 6 माह से लीवर कैंसर के गहरे चपेटे में थे।

TMC MP Haji Nurul passes away :

यही कारण था कि वह चुनाव संपन्न होने के बाद बीते पहले दिल्ली के एक निजी अस्पताल में और फिर मुंबई में उपचार के लिए गए। फिर कोलकाता लौटने पर यहां एक निजी अस्पताल से ही उनकी चिकित्सकीय देखरेख जारी थी।

हाजी शेख नुरूल इस्लाम पहली बार वर्ष 2009 में TMC की टिकट पर बशीरहाट से लोकसभा में पहुंचे थे। फिर 2014 में TMC ने उन्हें जंगीपुर लोकसभा सीट से उतारा लेकिन वह चुनाव हार गए थे। उसके बाद वर्ष 2016 में TMC ने बशीरहाट क्षेत्र के हाड़ोआ विधानसभा सीट से उन्हें मौका दिया और वह लगातार दो बार विधायक निर्वाचित हुए।

हाजी नुरूल इ्स्लाम की फाइल फोटो
TMC MP Haji Nurul passes away

TMC के लिए काफी अहम अल्पसंख्यक नेता थे हाजी शेख नुरूल इस्लाम

दिवंगत हाजी शेख नुरूल इस्लाम TMC के लिए बंगाल की सियासत में एक अहम भूमिका में थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वह अनकहे भरोसेमंद नेता थे। इसी साल लोकसभा चुनाव से ऐन पहले सुर्खियों में छाए रहे संदेशखाली मामले में TMC के लिए इनकी भूमिका काफी अहम रूप में सामने आई।

उस समय राशन घोटाला मामले में पूर्व खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ईडी की गिरफ्त में आ चुके थे। उन्हीं से पूछताछ के बाद ईडी ने शाहजहां शेख पर हाथ डालने पहुंची तो पूरा बवाल मचा था। तब शाहजहां शेख के लोगों ने ईडी की टीम पर हमला बोलकर पिटाई कर दी थी।

TMC MP Haji Nurul passes away :

उसके बाद काफी समय तक शाहजहां लापता रहे और बाद में शाहजहां के खिलाफ वहां की महिलाओं ने मोर्चा खोला तो भाजपा को सियासी हथियार मिला। तब TMC नेतृत्व को बशीरहाट लोकसभा सीट अपने हाथ से निकलती दिखी तो ममता बनर्जी ने पुराने विश्वस्त हाजी शेख नुरूल इस्लाम पर भरोसा जताया और उन्हें मैदान में उतारा।

TMC MP Haji Nurul passes away :

हाजी शेख नुरूल इस्लाम ने बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा की रेखा पात्र को बड़े अंतर से हराने में सफल रहे थे, भले ही संदेशखाली इलाके में TMC को नाममात्र के ही वोट मिले।

हाजी शेख नुरूल इस्लाम के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा – अपने सहकर्मी और हमारे बशीरहाट के सांसद को खोकर हम सभी शोकाकुल हैं। TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी दिवंगत सांसद के परिवारजनों से शोक संवेदना व्यक्त की और ढांढ़स बंधाया।

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!