Advertisment

Koderma: लोन की किस्त से बचने के लिए पति ने पत्नी की कराई हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

Koderma: जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। एक व्यक्ति ने लोन की किस्त से बचने के लिए अपने चार साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Koderma: लोन से बचने के लिए कराई पत्नी की हत्या

मामले की जानकारी देते हुए कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि आरोपी पति कृष्णा यादव ने अपनी पत्नी के नाम पर फोर व्हीलर, टू व्हीलर और सामूहिक लोन ले रखा था और वह लोन की किस्तें चुकाने से बचना चाहता था। इससे छुटकारा पाने के लिए उसने अपनी पत्नी की हत्या की योजना बनाई।

Koderma: हत्या का ऐसे हुआ खुलासा

हत्या के बाद उसने इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। शुरुआत में मामला सड़क दुर्घटना जैसा प्रतीत हुआ, लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद आई रिपोर्ट में देखा कि मृतका की गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उसके पति से पूछताछ की, जिसमें उसके पति ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि इस घटना को अंजाम देने के लिए 1 लाख रुपये की सुपारी दी थी।

अमित कुमार की रिपोर्ट

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...