पूर्व मुख्यमंत्री स्व० कृष्ण बल्लभ सहाय जी की जयंती आज, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
पटना : पूर्व मुख्यमंत्री स्व० कृष्ण बल्लभ सहाय जी की जयंती आज पूरे राज्य में मनायी गयी। स्व० कृष्ण बल्लभ सहाय जी के जन्मदिवस पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन नया सचिवालय, पटना के दक्षिण पेसु के कोने (तीन मुहानी) पर स्थित प्रतिमा स्थल पर किया गया। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्व० कृष्ण बल्लभ सहाय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

नीतीश कैबिनेट के सभी दिग्गज मंत्री थे उपस्थित
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, विधायक श्री श्याम रजक, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष श्री रणवीर नन्दन, स्व० कृष्ण बल्लभ सहाय के परिजन, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व० कृष्ण बल्लभ सहाय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
वीडियो देखे :
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।
ये भी पढे : पटना जिले में बच्चों की शिक्षा भगवान भरोसे, जिला स्थानांतरण के बाद भी शिक्षकों को प्रखंड आवंटन नहीं
Highlights


