पुलिस की गिरफ्त में टॉप-10 अपराधी

मधेपुरा : मधेपुरा पुलिस ने एक बार फिर टॉप-10 में शामिल अपराधी को गिरफ्तार करने  में कामयाबी हासिल की है। ताजा मामला मधेपुरा सदर अनुमंडल के शंकरपुर थाना क्षेत्र का है जो कि थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने अपने पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना के अधार पर भलुवाहा नदी के पास से टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी के पास से चार कारतूस, एक देशी कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया गया।

बता दें कि अपराधियों ने पुलिस कि छापेमारी के क्रम में पुलिस पर अपराधियों ने कई गोली भी चलाई। काफी मकसद के बाद पुलिस ने अपराधी को धर दबोचा। वहीं मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया था कि जितने भी अपराधी किस्म के लोगों को छापेमारी कर गिरफ्तार करें। सभी थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा छापेमारी भी क्या जा रहा है।

इसी कड़ी में जिले के शंकरपुर थाना पुलिस पदाधिकारी की द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर भलुवाहा नदी के तरफ पैदल जा रहे टॉप-10 अपराधकर्मी प्रमोद ततमा उर्फ प्रमोद ऋषिदेव बरियाही वार्ड नंबर-12 निवासी को पकड़ने हेतु पीछा किया गया तो अपराधकर्मी प्रमोद ततमा उर्फ प्रमोद ऋषिदेव के द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस पदाधिकारी ने कुख्यात अपराधी प्रमोद ततमा उर्फ प्रमोद के  खिलाफ सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए ऋषिदेव को लोडेड देशी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। घटनास्थल से पुलिस पर फायर किया हुआ गोली का एक खोखा बरामद किया गया है।

इस अपराधी के खिलाफ दूसरे जिला से लेकर इस जिला में भी कई लूट हत्या के मामले में शामिल है। हाल फिलहाल में मुरलीगंज चौकीदार पर गोली मारकर मोटरसाइकिल लूट ली गई थी। उस घटना में इस अपराधी का अहम भूमिका था। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के दौरान सभी घटना में शामिल होने की बात बताई है।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...