झारखंड में कछुए की चाल चल रही है कांग्रेस कार्यकर्ता भी नहीं समझ पा रहे हैं केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति को

रांची:  काफी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस झारखंड में अपने खाते में से आए 7 सीटों में से 3 सीटों में से अपने प्रत्याशी की घोषणा करने में सफल हो पाई है.

आने वाले कुछ दिनों में बाकी सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी. बीजेपी की पहली सूची आए लगभग 30 दिन हो चुके हैं और झारखंड में 1 सीट छोड़कर सभी सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा बीजेपी कर चुकी है ऐसे में कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व किस रणनीति के तहत काम कर रहा है यहां के स्थानीय कांग्रेसी नेताओं को समझ ही नहीं आ रहा है.

बीजेपी के अधिकारिक प्रत्याशी लगभग 1 महिने से अपने क्षेत्र में चुनाव अभियान में लग चुके हैं लेकिन कांग्रेस या विपक्षी गठबंधन का आधिकारिक प्रत्याशी की घोषणा अभी तक नहीं हुई है जिसके कारण कई लोकसभा क्षेत्र में विपक्षी गठबंधन के कार्यकर्ताओं के बीच भ्रमकी स्थिति बनी हुई है उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व किस रणनीति के तहत प्रत्याशियों की घोषणा करने में देरी कर रहा है.

दूसरी ओर इस मामले में बीजेपी की ओर से बयान आ चुका है, बीजेपी की ओर से मामले में कहा गया है कि झारखंड में विपक्षी गठबंधन चुनाव आने से पहले ही हार मान चुकी है,इसी कारण उनके द्वारा अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है. कांग्रेस के पास जीताऊ जनप्रतिनिधि की घोर कमी है.

इसी के कारण जिन तीनसीटों परप्रत्याशियों की घोषणा की गई है उनमें दो ऐसे जन प्रतिनिधि लोहरदगा से सुखदेव भगत और हजारीबाग से जेपी पटेल हैं जो अपना पिछला चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ा था.

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर...